
(साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उन्नति द्वारा किया गया सम्मानित)
रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा- 4 जुलाई! रीवा के वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी एवं मीसाबंदी सुभाष श्रीवास्तव व युवा कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धार्थ श्रीवास्तव को जबलपुर की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उन्नति द्वारा "साहित्य सेवा अलंकरण" से सम्मानित किया गया! दोनों साहित्यकारों को यह सम्मान उन्नति की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ प्रतिभा पटेल, बगुलामुखी पीठाधीश्वर चैत्यानंद महाराज, वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भगवत दुबे एवं वरिष्ठ साहित्यकार कैप्टन किशोर कन्हैया ने शॉल श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर प्रदान किया!
उक्त आशय की जानकारी युवा कवि राजराखन पटेल ने आज यहां पर जारी अपनी एक लिखित प्रेस विज्ञप्ति में दी है! अपनी विज्ञप्ति में आगे बताया कि जबलपुर के रानी दुर्गावती कला वीथिका में साहित्यिक संस्था उन्नति के तत्वावधान में जबलपुर की प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ प्रतिभा पटेल की दों कृतियों का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था! जिसमें रीवा से ख़ास तौर पर वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष श्रीवास्तव एवं युवा कवि सिद्धार्थ श्रीवास्तव को उन्नति संस्था द्वारा आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया!
साहित्यकार सुभाष श्रीवास्तव एवं सिद्धार्थ श्रीवास्तव को सम्मानित किए जाने पर साहित्य जगत के जिन महत्वपूर्ण लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है उनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ समालोचक डॉ चंद्रिका चंद्र, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सेवाराम त्रिपाठी, वरिष्ठ कवि अमोल बटरोही, वरिष्ठ रचनाकार गिरिजा शंकर शुक्ल गिरीश, वरिष्ठ शायर रफीक रिवानी, वरिष्ठ साहित्यकार जगजीवन लाल तिवारी, कवि रामसुन्दर द्विवेदी, रामलखन केवट जलेश, डॉ राजेन्द्र गुप्ता बैकुंठपुरी, अनिल अयान, जानकी प्रसाद पांडेय, साकेत श्रीवास्तव, शुभम शर्मा, अभिनव सिंह बघेल, अनिल सागर, दिप्तेश तिवारी, शिवांशु तिवारी, हिमांशु तिवारी एवं जबलपुर के साहित्यकार आलोक पाठक, राजेश पाठक, विनोद नयन एवं दिनेश सोनी आदि शामिल है!