खोमन साहू,
रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र का आगाज हो चुका है. सभी छात्रों ने भी स्कूल जाना शुरू कर दिया है. इस बीच प्रशासन ने प्रदेश के स्कूलों में आज से बच्चों को बसते के बोझ से राहत देने का फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ में विभागीय निर्देश मिलने के बाद आज पहला ‘बैग लेस डे’ मनाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को हफ्ते में एक दिन बस्ता से दूर रखकर एक्स्ट्रा करीकुलर एक्टिविटी में शामिल किया जाएगा.
साथ ही व्यक्तित्व विकास के लिए लोकगीत, लोकगाथा, लोककथाओं के ज़रिए उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा. पढ़ाई के साथ-साथ अब हफ्ते में एक दिन खेलकूद के साथ बच्चों के कला को मजबूती मिलेगी.प्रशासन द्वारा निर्देश दिए जाने पर मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी और बोले –“हमारे बच्चों में स्कूल के लिए रूचि जागृत हो और पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक शिक्षा एवं ग्रुप डिस्क्सन और लाइब्रेरी में समय बीते, इसलिए अब छत्तीसगढ़ में 8वीं कक्षा तक हर शनिवार को बच्चे बिना बैग के स्कूल जाएँगे.”