नई दिल्लीः फिटमेंट फैक्टर बढ़ने का इंतजार कर रहे देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकार इस महीने ही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर मंजूरी दे सकती है. यदि सरकार की और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने को लेकर फैसला लिया जाता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा होने पर न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26000 रुपये हो जाएगा।
वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर सकती है। यदि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफे की घोषणा करती है तो उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। अगर इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाता है तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8 हजार रुपये का इजाफा होगा।
कितनी होगी सैलरी
अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाता है तो कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपये हो जाएगा। अभी कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है। भत्तों को छोड़कर कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये मिलेंगे। अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 फीसदी होता है तो सैलरी 26000×3.68= 95680 हो जाएगी।