रीवा।। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन तथा आयुक्त नगर निगम मृणाल मीणा ने रीवा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया, उन्होंने मतदान के दौरान कानून व्यवस्था की निगरानी की तथा अधिकारियों को सुगमता पूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किए।