कोरबा/प्रार्थी आनंद राम यादव पिता बुधराम यादव निवासी धौलपुर ने थाना पसान थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 /7/ 2022 को प्रतिदिन की भांति अपने घर के दौ रास भैंसा कीमत ₹35000 घर के बाहर बांधकर रखा था प्रातः भैंसा को चारा देने के लिए उठा तो देखा भैंसा को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था जिसका पता तलाश किया पता नहीं चला फिर कुछ लोगों के सहयोग से मूडमीशनि गांव तरफ पता करने गए तो तीन व्यक्ति भैंसा को पेंड्रा की ओर ले जा रहे थे जिन्हें पूछताछ किए तो चोरी कर भैंसा को पेंड्रा ले जाना बताए पूछताछ पर तीनों आरोपी अपना अपना नाम तेरसराम प्रजापति पिता अयोध्या प्रसाद प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी बोकरामुड़ा थाना पेंड्रा संत राम प्रजापति पिता अयोध्या प्रसाद प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बोकरा मुड़ा थाना पेंड्रा तथा शिव कुमार पिता मनहरण प्रजापति उम्र 47 वर्ष ग्राम धवराडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर का बताए जिसके रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा तथा एसडी ओपीकटघोरा ईश्वर द्विवेदी के मार्गदर्शन में तत्परता से कार्रवाई करते हुए विवेचना दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो भैंसा कीमत ₹35000 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी पसान उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में हमराह पुलिस स्टाफ के सहयोग में की गई।