रिपोर्टर-जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली// दिनांक 18/07/2022 दिन सावन माह प्रथम सोमवार को शाला प्रांगण सोढार में हरा भरा मेरा स्कूल ,मेरा ग्राम अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम माननीय जनपद उपाध्यक्ष पवन पांडेय एवं सरपंच बाबूलाल खाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न किया गया जिसमें शाला परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिकायें ,जनभागीदारी के सदस्य गण ,ग्राम पंचायत के सचिव पंचराम साहू ,रोज़गार सहायक ,पंच गण सहित बड़ी संख्या में लोगो ने सहभागिता निभाई ।
इस कार्यक्रम का आयोजन पवन पाण्डेय के मार्गदर्शन में श्री पुरुषोत्तम पाण्डेय प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला सोढार एवं रामगोपाल जांगड़े में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला सोढार ने किया ।