Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » NEET परीक्षा : यहां चेकिंग के नाम पर उतरवाए छात्राओं के अंडरगारमेंट्स, बेशर्मी की हद पार!
    समाचार

    NEET परीक्षा : यहां चेकिंग के नाम पर उतरवाए छात्राओं के अंडरगारमेंट्स, बेशर्मी की हद पार!

    By Tv 36 HindustanJuly 19, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोल्लम: Girl students remove Bra केरल के कोल्लम जिले के एक निजी शैक्षणिक संस्थान में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने आयीं छात्राओं को उस समय बेहद अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा जब परीक्षा में बैठने से पहले उन्हें उनके अंत:वस्त्र के हिस्से को उतारने के लिए कहा गया।

    पहली बार नीट परीक्षा देने आई 17 वर्षीय एक छात्रा के पिता के मुताबिक उनकी बेटी अब तक उस भयावह अनुभव को नहीं भूल पाई है जब उसे तीन घंटे से अधिक समय तक अंत:वस्त्र (ब्रा) के बिना बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।Girl students remove Bra छात्रा के पिता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और वह मानवाधिकार आयोग का रुख करके इस मुद्दे को उठाने के बारे में विचार कर रहे हैं। छात्रा के पिता ने एक टेलीविजन चैनल को बताया कि उनकी बेटी ने नीट के बुलेटिन पर निर्धारित ड्रेस कोड के मुताबिक ही कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने कहा कि बुलेटिन में अंत:वस्त्र को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।

    अन्य छात्राओं ने भी परीक्षा केंद्र पर इस तरह के भयावह अनुभव के बारे में जानकारी साझा की।इस घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए केरल की उच्च शिक्षा मंत्री आर बिंदू ने सोमवार को कहा कि परीक्षा का आयोजन किसी सरकारी एजेंसी ने नहीं किया था और जो हुआ वह आयोजकों की ओर से गंभीर चूक का संकेत देता है।मंत्री ने कहा कि महिला अभ्यर्थियों के साथ आयोजकों का ऐसा आचरण अस्वीकार्य है।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम इस संबंध में केंद्र सरकार और नीट परीक्षा का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को अपनी नाराजगी से अवगत कराएंगे।’’ पुलिस के मुताबिक इस घटना के सामने आने के बाद सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के संगठन ने कॉलेज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleChhattisgarh Government Scheme: 28 जुलाई से चार रुपये लीटर गो मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार
    Next Article “आज़ादी के अमृत महोत्सव” उपलक्ष्य में रेलसुरक्षा फर्रूखाबाद में आयोजित हुआ स्वतंत्रता सेनानीयों का “स्नेह मिलन सम्मान महोत्सव” ‌‌
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…

    May 12, 2026

    प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

    May 12, 2026

    डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

    May 12, 2026

    सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…
    • मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना…
    • प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…
    • डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…
    • सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?