Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अय्याशी का अड्डा बना गर्ल्स हॉस्टलः अधीक्षिका पर कन्या छात्रावास में पुरुष शख्स को बुलाने का आरोप, 5 वर्ष से छात्राएं हो रहीं प्रताड़ित
    राष्ट्रीय

    अय्याशी का अड्डा बना गर्ल्स हॉस्टलः अधीक्षिका पर कन्या छात्रावास में पुरुष शख्स को बुलाने का आरोप, 5 वर्ष से छात्राएं हो रहीं प्रताड़ित

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    मुंगेली. छात्रावास में कई घटनाओं के बाद सरकार ने बालिका छात्रावास में पुरुष कर्मचारी की नियुक्ति और बिना अनुमति के किसी पुरुष के प्रवेश पर वर्जित कर रखा है. लेकिन मुंगेली के जरहागांव स्थित कन्या छात्रावास की अधीक्षिका पर पुरूष शख्स को हॉस्टल में बुलाने, भ्रष्टाचार सहित कई गम्भीर आरोप लगे हैं. आरोप किसी और ने नहीं बल्कि यहां रहकर पढ़ने वाली सभी छात्राओं और रसोइयां ने लगाया है.

    इधर शिकायत के बाद कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षिका को वहां से हटा दिया है और इसमें जांच समिति गठित कर तथ्य पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.बता दें कि, आरोप है कि पिछले 5 वर्ष से इस छात्रावास में छात्राओं और रसोइया को हॉस्टल अधीक्षिका प्रताड़ित कर रही हैं. वही यह भी आरोप है कि वह हॉस्टल को अय्याशी का अड्डा बनाकर रख दिया गया है. मुंगेली जिले के एक कन्या छात्रावास के स्टूडेंट्स की शिकायत पत्र से विभाग से लेकर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

    शिकायत में छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ित करने के साथ ही वहां के कर्मचारियों की छुट्टी के बाद किसी पुरुष शख्स को हॉस्टल में बुलाने का आरोप लगाए हैं. जहां वर्तमान में 12 बच्चे रहते हैं. यहां रह रहे सभी छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों ने हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ कलेक्टर से लिखित में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि हॉस्टल अधीक्षिका के द्वारा उन्हें लगातार कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है.

    वहां जो नाश्ता और खाना दिया जाता है, वह भी कम रहता है. जिसे आपस में बच्चों को बांटकर खाना पड़ता है.यहां के महिला कर्मचारी भी उसी से निर्देश पाकर काम करते है. उन बच्चों का यह भी आरोप है कि उनके महिला पालकों को भी अंदर में प्रवेश होने नहीं दिया जाता लेकिन इस पुरुष शख्स को अधीक्षिका मैडम के द्वारा आए दिन यहां बुलाया जाता है. यही नहीं पुरुष शख्स अलग-अलग बहाना बनाकर बच्चियों के कमरे में जाने का प्रयास करता है. जिससे बच्चियों ने उन पर गलत नियत होने का भी अंदेशा जाहिर किया है. बच्चों के द्वारा हॉस्टल अधीक्षिका के विरुद्ध कई बार आवाज उठाने की कोशिश की गई परन्तु बच्चों को उल्टा डरा धमका दिया जाता रहा है. इसके अलावा इसकी शिकायत पूर्व में एसी ट्राइबल विभाग के अधिकारी शिल्पा साय से भी की जा चुकी है मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

    यह भी कहा जा रहा है कि तत्कालीन सहायक आयुक्त निरीक्षण में पहुंची थी तब इसी पुरुष को हॉस्टल के अंदर पाया गया था. यही वजह है कि कलेक्टर से इस पूरे मामले की लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि बहुत हिम्मत करके हम लोग यहां पहुंचे हैं और हमारी शिकायत पर हॉस्टल अधीक्षिका पर कार्रवाई की जाए. वहीं अब तक जिन छात्राओं ने शिकायत की है अधीक्षिका ने उनको हॉस्टल से निकाल दिया है.

    इधर शिकायत मिलने पर कलेक्टर राहुल देव ने हॉस्टल अधीक्षिका को तत्काल हटाते हुए ऑफिस में अटैच कर दिया गया है. वहीं कलेक्टर का कहना है शिकायत की विभिन्न बिंदुओं पर जांच के लिए प्रशासनिक स्तर पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. मुंगेली एसडीएम की अमित कुमार की अध्यक्षता में बनी 3 सदस्यी टीम मामले की जांच कर रही है. मामले में तथ्य आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

    Post Views: 0

    Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePriyanka Chopra ने जड़ दिया फैन को थप्पड़, शख्स ने सबके सामने की ऐसी शर्मनाक हरकत
    Next Article 22/7/2022 राशिफल : इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ,नौकरी में बदलाव के संकेत और होगा धनलाभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    निर्यात ठप होने से फलों के दाम गिरे, प्रदेश के किसानों को 450 करोड़ का नुकसान…

    April 4, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे…

    April 4, 2026

    मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की भारी चेतावनी…

    April 4, 2026

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • निर्यात ठप होने से फलों के दाम गिरे, प्रदेश के किसानों को 450 करोड़ का नुकसान…
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे…
    • मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की भारी चेतावनी…
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?