Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    समाचार

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    By Tv36 HindustanApril 4, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– बस्तर को रायपुर से जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को केंद्रीय बजट 2026-2027 में बड़ी राहत मिली है। इस परियोजना के लिए अनुमानित कुल लागत 3513.11 करोड़ रुपये का पूर्ण प्रावधान किया गया है, ताकि फंड की कमी के कारण काम प्रभावित न हो।
    रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी पिंक बुक (समेकित बजट विवरण) में इस परियोजना सहित बस्तर क्षेत्र में रेल नेटवर्क विस्तार की व्यापक योजना प्रस्तुत की गई है। इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    एक दर्जन रेल परियोजनाओं के सर्वे को मंजूरी
    बस्तर संभाग में नई और पुरानी मिलाकर लगभग एक दर्जन रेल परियोजनाओं के सर्वेक्षण के लिए भी बजट में राशि स्वीकृत की गई है। इनमें कुछ परियोजनाओं के प्रारंभिक सर्वे तो कुछ के अंतिम सर्वे को आगे बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।

    नईदुनिया द्वारा 24 जनवरी 2025 को प्रकाशित खबर में जिन परियोजनाओं को बजट समर्थन की आवश्यकता बताई गई थी, उनमें से अधिकांश को इस बार बजट में शामिल किया गया है।

    माओवादी हिंसा के बाद विकास पर जोर
    चार दशक तक माओवादी हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर में अब हालात बदल रहे हैं। हिंसा के समाप्त होने के बाद विकास कार्यों को तेज करने की जरूरत महसूस की जा रही है। ऐसे में रेल नेटवर्क का विस्तार क्षेत्रीय विकास के लिए अहम माना जा रहा है।
    रावघाट रेललाइन परियोजना में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदाएं जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने लंबे इंतजार के बाद परियोजना के आगे बढ़ने पर संतोष जताया है।

    70 साल पुरानी मांग को मिला बल
    बस्तर में रेललाइन विस्तार की मांग कोई नई नहीं है। वर्ष 1955 में जगदलपुर में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में पहली बार जगदलपुर और कांकेर को रेललाइन से जोड़ने की मांग उठी थी।

    इसके बाद 1966 में बैलाडीला से लौह अयस्क परिवहन के लिए कोत्तावालसा से किरंदुल तक 445 किलोमीटर लंबी रेललाइन बनाई गई थी। इसके बाद 2010 में दल्लीराजहरा से रावघाट तक रेललाइन बिछाने का काम शुरू हुआ, जिसमें अब तक 95 किलोमीटर में से 85 किलोमीटर ट्रैक ही बिछ पाया है।

    प्रमुख सर्वे परियोजनाएं और बजट प्रावधान
    रेल बजट में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सर्वे के लिए राशि मंजूर की गई है, जिनमें प्रमुख हैं:

    धमतरी-नगरी-बांसकोट-कोंडागांव (183 किमी) – 4.58 करोड़

    बचेली-बीजापुर-गढ़चिरौली (490 किमी) – 12.25 करोड़

    किरंदुल-कोत्तागुडेम (180 किमी) – 27 लाख

    सुकमा-कोंटा-भद्राचलम – 37 लाख

    बीजापुर-किरंदुल (83 किमी) – 18 लाख

    बीजापुर-सूरजगढ़ (146 किमी) – 45 लाख

    किरंदुल-पांडुरंगपुराम – 25 लाख

    दोहरीकरण परियोजनाओं को भी बढ़ावा
    किरंदुल रेलखंड में निर्माणाधीन दोहरी लाइन के लिए भी पर्याप्त बजट दिया गया है। इसके अलावा जगदलपुर से कोत्तावालसा तक रेललाइन के दोहरीकरण और ओड़िशा के जूनागढ़, नवंगरपुर, जैपुर, मलकानगिरी होते हुए भद्राचलम तक प्रस्तावित नई रेललाइन के लिए भी राशि निर्धारित की गई है।

    Post Views: 885

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    Next Article मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट इन 22 राज्यों में तूफानी बारिश और ओले गिरने की भारी चेतावनी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    एक फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…

    June 4, 2026

    प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव की तैयारी, 5 साल तक वेतन के बदले मिल सकती है एकमुश्त राशि…

    June 4, 2026

    एक बार फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…

    June 4, 2026

    महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में सीएम ने साय भेजे इतने करोड़ रुपये…

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…
    • प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव की तैयारी, 5 साल तक वेतन के बदले मिल सकती है एकमुश्त राशि…
    • एक बार फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल ₹2.50 की नई बढ़ोतरी का अनुमान, रिपोर्ट में दावा…
    • महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में सीएम ने साय भेजे इतने करोड़ रुपये…
    • फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?