Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जब ठंडा या गर्म खाने पर दांतों में होने लगे झनझनाहट, तो तुरंत करें ऐसे उपाय
    राष्ट्रीय

    जब ठंडा या गर्म खाने पर दांतों में होने लगे झनझनाहट, तो तुरंत करें ऐसे उपाय

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आपने गौर किया होगा कि कुछ लोग जब भी कुछ ठंडा या गर्म खाते हैं तो उनके दातों में तेज झनझनाहट पैदा हो जाती है, इसे टूथ सेंसिटिविटी (Tooth Sensitivity) कहते हैं. ऐसे लोगों को भोजन करने से पहले खास ख्याल रखना पड़ता और कई बार वो अपना मनपसंद खाना नहीं खा पाते हैं. ये परेशानी कई बार हमारी खुद की गलतियों की वजह से होती है, इसलिए कुछ आदतों को बदलना भी बेहद जरूरी है.

    दांत क्यों हो जाते हैं सेंसिटिव?
    -भारत में गुटखे और तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों की तादाद काफी ज्यादा है, उन्हे ऐसी परेशानियां ज्यादा पेश आती हैं.
    -दांतों में होने वाली कैविटीज (Cavities) हाइपर सेंसिटिविटी (Hypersensitivity) को जन्म देती है.
    -जो लोग ऑयली फूड्स का सेवन ज्यादा करते हैं उनके दांतों में झनझनाहट की परेशानी ज्यादा पैदा हो सकती है.
    -हमें लगता है कि सख्त टूथब्रश दांतों की गंदगी को अच्छी तरह साफ करेंगे, लेकिन इसकी वजह से झनझनाहट का खतरा पैदा हो जाता है.
    -अगर दांतो में पारिया (Payriya) हो जाए तो ये आगे चलकर टूथ सेंसिटिविटी (Tooth Sensitivity) का कारण बनती है.

    इन चीजों की मदद से सेंसिटिविटी से पाएं निजात

    1. कच्चा प्याज (Raw Onion)
      प्याज का इस्तेमाल तो हम खाने का जायका बढ़ाने के लिए करते हैं, लेकिन इसकी मदद से दांतों की झनझनाहट को भी दूर किया जा सकता है. इसके लिए कच्चे प्याज को स्लाइस काटकर एफेक्टेड दांतों के बीच दबा लें और फिर नमक पानी से कुल्ला कर लें
    2. नमक पानी (Salt Water)
      नमक पानी दांतो के लिए काफी लाभकारी है, इसके लिए आप एक ग्लास पानी को हल्का गर्म कर लें और फिर इसमें 2 चम्मच नमक मिला दें. अगर सुबह और शाम को इस पानी से कुल्ला करेंगे तो कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा.
    3. सरसों के तेल (Mustard Oil)
      सरसों के तेल को दांतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आप एक चम्मच ये तेल लें और इसमें आधा चम्मच नारियल का तेल और थोड़ा नमक मिक्स कर लें. अब इस मिश्रण को लेकर प्रभावित दांतों पर मलें और फिर साफ पानी से धो लें.
    4. नीम का दातुन (Neem Datun)
      नीम के औषधीय गुणों से हम सभी वाकिफ हैं. अगर आप हाइपर सेंसिटिविटी (Hypersensitivity) से परेशान हैं तो प्लास्टिक के टूथब्रश की जगह नीम के दातुन का इस्तेमाल करें, कुछ ही दिनों में इसका फायदा नजर आने लगेगा.
    Post Views: 0

    Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कट जाएगा आपका नाम! जान‍िए वजह
    Next Article खुशखबरी, बोर्ड में इतने नंबर पाने वालों को मिलेगी साल में 10000 रुपए की स्कॉलरशिप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला था ये हुलिया…

    May 12, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…

    May 12, 2026

    इस प्रदेश में कल आंधी और बारिश का अलर्ट, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, और बढ़ेगा तापमान…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…
    • NEET पेपर लीक मामले का आरोपी नासिक से गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए बदला था ये हुलिया…
    • सुशासन तिहार शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ आवास, राशन कार्ड सहित इन मामलों से जुड़े आवेदन सबसे ज्यादा…
    • इस प्रदेश में कल आंधी और बारिश का अलर्ट, लेकिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, और बढ़ेगा तापमान…
    • सऊदी तेल हुआ महंगा तो पीछे हटा चीन, इस माह में घटाई रिकॉर्ड स्तर की खरीदारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?