Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » RBI के इस कदम से लाखों लोगों को झटका, चार बैंक पर लगाया बैन, पैसों की निकासी भी लिमिटेड
    राष्ट्रीय

    RBI के इस कदम से लाखों लोगों को झटका, चार बैंक पर लगाया बैन, पैसों की निकासी भी लिमिटेड

    By Tv 36 HindustanJuly 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    RBI Rules: भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर कड़े फैसले लेते रहता है. वहीं कई बार आरबीआई को अन्य बैंकों के खिलाफ प्रतिबंध या जुर्माना लगाते हुए भी देखा गया है. अब आरबीआई की ओर से फिर से कड़ा कदम उठाते हुए चार बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके साथ ही ग्राहकों को भी तगड़ा झटका लगा है. अब बैंक से जुड़े ग्राहक भी आरबीआई के जरिए तय की गई लिमिट के हिसाब से ही पैसों की निकासी कर सकते हैं.

    इन बैंक पर प्रतिबंध

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चार सहकारी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. इसमें ग्राहकों के अपने बैंक खातों से पैसा निकालने की सीमा लगाना शामिल है. इन बैंकों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. आरबीआई के अनुसार, साईबाबा जनता सहकारी बैंक, द सूरी फ्रेंड्स यूनियन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सूरी (पश्चिम बंगाल) और बहराइच के नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया गया है.

    इतनी कर सकते हैं बैंक से निकासी

    आदेश के मुताबिक, साईबाबा जनता सहकारी बैंक के जमाकर्ता 20,000 रुपये से अधिक नहीं निकाल सकते है. जबकि सूरी फ्रेंड्स यूनियन को-ऑपरेटिव बैंक के लिए यह सीमा 50,000 रुपये है. इसी तरह, नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के मामले में निकासी की सीमा प्रति ग्राहक 10,000 रुपये कर दी गई है. आरबीआई ने बिजनौर स्थित यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर भी कई प्रतिबंध समेत ग्राहकों द्वारा धन निकासी पर रोक लगा दी है.

    केंद्रीय बैंक द्वारा चार सहकारी बैंकों को यह निर्देश बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत जारी किए गए है, जो छह महीने तक लागू रहेंगे. रिजर्व बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि उसने सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पर ‘धोखाधड़ी’ से संबंधित कुछ मानदंडों के उल्लंघन को लेकर 57.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

    Post Views: 0

    Hindi news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleMonkeypox: दुनिया के 60 देशों में फैला मंकीपॉक्स का खतरा, WHO ने अब किया ये बड़ा ऐलान
    Next Article Código Promocional 1xbet * Pase De Registro $130
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…

    May 12, 2026

    मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना…

    May 12, 2026

    प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…

    May 12, 2026

    डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस नेशनल पार्क में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे ये सवाल…
    • मात्र इतने महीने के यथार्थ को सीएम डॉ. मोहन ने कराया एयरलिफ्ट, भगवान महाकाल से की स्वस्थ होने की प्रार्थना…
    • प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें ये प्लान…
    • डिजिटल इंडिया में फिजिकल लीक, NTA के सुरक्षा चक्र में ये 5 बड़े छेद जहां से बाहर आ जाता है पेपर…
    • सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…”
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?