Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बच्चों के सामने बिल्कुल भी ना करें इन टॉपिक पर बात,वरना पड़ेगा पछताना
    समाचार

    बच्चों के सामने बिल्कुल भी ना करें इन टॉपिक पर बात,वरना पड़ेगा पछताना

    By Tv 36 HindustanJuly 28, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं, चीजों के बारे में जानने की जिज्ञासा उनके अंदर बढ़ती रहती है. कई बार बच्चे चीजों का एक अलग ही मतलब निकाल लेते हैं. ऐसे में जरूरी है कि बच्चों से कुछ भी बोलते समय माता-पिता इस बात का ख्याल रखें कि बच्चे उस बात का गलत मतलब ना निकालें. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा सही रास्ते पर चले तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने बच्चे से कुछ बातें गलती से भी ना कहें. आइए जानते हैं क्या हैं वो बातें जो आपको कभी भी अपने बच्चों से नहीं कहनी चाहिए.

    बच्चे से ना करें पार्टनर या किसी और की बुराई- कई बार लोग गुस्से में आकर बच्चों से दूसरों की बुराई करने लगते हैं. बाल मनोवैज्ञानिक और पेरेंटिंग टिनेजर एक्सपर्ट एंजेला करंजा का कहना है कि कई बार लोग अपने पार्टनर की या फैमिली मेंबर की बच्चों से बुराई करते समय यह भूल जाते हैं कि बच्चा जितना आपके साथ रहता है उतना ही बाकी लोगों के साथ भी समय गुजारता है. ऐसे में आपकी बातों से वह खुद को दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ महसूस करने लगता है. कई बार इससे बच्चे उन लोगों से नफरत करने लगते हैं जिनके बारे में आप उससे बुराई करते हैं.जिम्मेदारियों को लेकर डर- बच्चों से बात करते समय ध्यान रखें कि उनके आगे कभी भी पैसों और बीमारी की बात ना करें. जब माता-पिता पैसों को लेकर टेंशन लेते हैं और बच्चों के आगे इसकी बातें करते हैं तो वह अपने डर को बच्चों में ट्रांसफर करते हैं. कई बार ऐसा करने से बच्चों पर बोझ पड़ता है क्योंकि बच्चे भी फिर इसे लेकर काफी टेंशन लेने लगते हैं जिसे हैंडल करना उनके बस की बात नहीं होती.

    बच्चों की तुलना दूसरों से करना- एंजेला का कहना है कि बच्चों की तुलना किसी और से करना बिल्कुल भी सही नहीं होता. जब आप अपने बच्चे की तुलना किसी और से करते हैं तो इससे बच्चे खुद को दूसरों से कम आंकना शुरू कर देते हैं. दूसरे से तुलना किए जाने पर बच्चे का भरोसा टूटने लगता है और वो तनाव का शिकार हो जाते हैं. वहीं, जब आप अपने बच्चे को यह कहते हैं कि वह बाकी सब से काफी बेहतर है तो इससे भी बच्चे के मन पर गलत प्रभाव पड़ता है. इससे वह बाकी लोगों को खुद से कम आंकना शुरू कर सकते हैं.उन्हें न बताएं कैसा महसूस करें कैसा नहीं- पेरेंटिंग एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों से कभी भी दुखी ना हो या यह इतना भी बुरा नहीं था जैसे शब्द नहीं बोलने चाहिए.

    अगर आपका बच्चा किसी चीज को लेकर दुखी है और आप उसे उस दुख में भी हसंते रहने के लिए कहते हैं तो इससे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है. इससे कई बार बच्चे अपने मन के दुख को जाहिर नहीं कर पाते हैं और बाहर वालों की नजर में खुद को खुश ही दिखाते है जो उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप बच्चे से कहें कि कभी-कभी ठीक नहीं होना भी ठीक होता है.‘काश तुम कभी पैदा नहीं होते’- आप कितने भी नाराज क्यों ना हो लेकिन बच्चे से भूलकर भी ना बोलें कि ‘काश तुम कभी पैदा नहीं होते’. कोई भी बच्चा अपने पेरेंट से ये नहीं सुनना चाहता है.

    ये बातें ना सिर्फ आपके बच्चे की भावनाओं को आहत करती हैं बल्कि उसके आत्म सम्मान को भी ठेस पहुंचाती हैं. इससे बच्चे के मन में ये बात आ सकती है कि उसे कोई पसंद नहीं करता है.रूढ़िवादी टिप्पणियां करने से बचें- लड़के नहीं रोते या लड़कियों को चुपचाप बैठना चाहिए. इस तरह के टिप्पणियां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डालती हैं.

    जब आप बच्चों को उनकी भावनाएं व्यक्त करने से रोकते हैं तो वह चुप रहना सीख लेते हैं और अपने मन की बातों को भी सुनना बंद कर देते हैं. ऐसे मे जब उन्हें कोई गलत बोलता है तो वह आवाज नहीं उठा पाते और ना ही अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाते हैं जिससे वह मन ही मन में घुटते रहते हैं.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसावन महीने में हर हाल में कर ले ये 5 काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत, कष्टों का होगा निवारण
    Next Article सिर धड़ से अलग…सेल्फी के कारण लड़के की मौत, जानें पूरा मामला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

    October 13, 2026

    शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री साय…
    • भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण मुख्यमंत्री साय…
    • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण मुख्यमंत्री साय…
    • शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…
    • शिविरों के माध्यम योजनाओं का लाभ,समस्याओं का त्वरित निराकरण – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?