हेलिकॉप्टर के पंखों की चपेट में आने से छुट्टियां मनाने गए एक लड़के की मौत हो गई। विदेश में छुट्टियां मनाने गए 22 साल के अमीर लड़के का सिर हेलिकॉप्टर के पंखों की चपेट में आ गया। लड़का उसी हेलिकॉप्टर में सवार था और वह पंखों के बंद होने से पहले ही नीचे उतर कर सेल्फी लेने लगा था। लड़के का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौत हो गई।
जैक फेंटन नाम का यह लड़का ब्रिटेन के एक रईस परिवार से था।वह अपने तीन दोस्तों के साथ हेलिकॉप्टर के जरिए Mykonos से ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास एक प्राइवेट हेलीपैड पर पहुंचा था। यहां Bell 407 हेलिकॉप्टर का इंजन बंद होने से पहले ही वह नीचे उतर गया।
वह हेलिकॉप्टर के पीछे पहुंचा, जहां उसके साथ यह हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विसेज को बुलाया गया लेकिन पंखे की तेज रफ्तार की वजह से जैक की तुरंत मौत हो गई थी। अब एक्सीडेंट की कारणों की जांच की जा रही है।