लोरमी – छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस संघ द्वारा 29 जुलाई से 31जुलाई 2022 तक छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजनांदगांव मे किया जा रहा है वहाँ स्पर्धा में भाग लेने कर आज सुबह में टीम बस से रवाना हुई। स्पर्धा में राज्य के सभी जिलों से 1100 खिलाड़ियो के भाग लेंने की संभावना है ।
स्पर्धा में पुरुष एकल , महिला एकल , जुनियर एकल , सब जूनियर एकल , होप्स एकल बालक – बालिका ईवेंट के मैच खेले जाएंगे । मूँगेली जिला की टीम ने राज्य स्पर्धा के लिए अच्छी तैयारी की है निश्चित ही टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी ।
मुंगेली जिला की टीम इस प्रकार है :- सीनियर पुरुष टीम 1.गजेंद्र कुमार 2. मुकेश कुमार 3. हीरेन्द्र कुमार दल प्रबंधक पुन्नीलाल जांगडे है ।मूँगेली टीम के प्रतियोगिता में रवाना होने पर श्रीमती वर्षा सिंह , अध्यक्ष मूँगेली जिला टेबल टेनिस संघ , विजय वर्मा , विजय अग्रवाल ,उपाध्यक्ष मूँगेली जिला टेबल टेनिस संघ , सुबोध कुमार सिंह, सचिव,मूँगेली जिला टेबल टेनिस संघ ,सह सचिव रौनक अग्रवाल , संजय केवर्थ वरिष्ठ सदस्य सिकंदर खान ,युगल राजपूत , सामान्य सदस्य पुनदास, इतवारी , शिवनारायण , मनीराम,ओमप्रकाश वंदे ,संयोगिता ने बधाईया एवम शुभकामनाएं दी।