22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की जीत का खाता खुल गया है। टेबल टेनिस के महिला ग्रुप-2 के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। इसमें भारतीय टीम 3-0 की बढ़त पर है। उसने एक डबल्स और दो सिंगल्स मुकाबले जीत लिए हैं।यहां सबसे पहले सृजा अकुला और रीत टेनिसन की भारतीय जोड़ी ने साउथ अफ्रीका की लैला एडवर्ड-दानिशा पटेल की जोड़ी को डबल्स मैच में 11-7, 11-7, 11-5 से हराते हुए बढ़त हासिल की। उसके बाद स्टार पैडलर मणिका बत्रा ने सिंगल्स में मुश्फिकुह कलाम को सीधे सेट में 11-5, 11- 3, 11-2 से हराया है। इसके बाद सृजा अकुला ने सिंगल्स मुकाबले में दानिशा जयवंत पटेल को 11-5, 11-3, 11-6 से हराते हुए भारत को 3-0 की जीत दिला दी।