रायपुर. सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और जनधारा मीडिया समूह के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र जी को छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए बनी राज्य स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति’ का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 10 और वरिष्ठ पत्रकारों को समिति का सदस्य बनाया गया है. समिति के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार जोसेफ पी जॉन, रुपेश गुप्ता, राजीव कुमार गाँधी, संजय दीक्षित शामिल हैं.

श्री मिश्र को जनसंपर्क विभाग का लम्बा अनुभव है क्योंकि उन्होंने 35 साल से अधिक समय तक इस विभाग में कार्य किया, कई पदों पर रहे हैं. श्री मिश्र प्रदेश के मीडिया जगत को भलीभांति जानते हैं इसलिए उम्मीद जताई है कि उनके रहते समिति, पत्रकारों के कल्याण के लिए बेहतर परिणाम दे सकेगी. श्री मिश्र, फिलहाल जनधारा समाचार.पत्र के प्रधान संपादक तथा जनधारा टीवी, वीआईपी न्यूज, स्वदेष न्यूज तथा न्यूज27 चैनल के प्रबंध निदेषक संपादक हैं.छत्तीसगढ़ षासन ने राज्य स्तरीय समिति के अलावा संभाग स्तरीय समिति भी बनाई है. देखिए पूरी सूची.
