कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के साथ कर रहा शोषण – गायत्री आनंद देवांगन
रिपोर्टर -/जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली 31 जुलाई 2022// जिले के नगर पालिका परिषद के अंतर्गत विवेकानंद वार्ड की पार्षद गायत्री आनंद देवांगन ने राज्य के समस्त शासकीय कर्मचारियों को समर्थन करते हुए उनके दो सूत्री मांग देय तिथि से 34% मंहगाई भत्ता, 7वें वेतनमान में गृहभाड़ा भत्ता को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य के शासकीय कर्मचारियों द्वारा लगातार तीन बार ज्ञापन देने के बाद भी शासन की तरफ से कोई सार्थक वार्ता नही किया गया। जिसके कारण मजबूर होकर कर्मचारियो को काम बंद कर सड़क पर उतरना पड़ा । फिर भी अभी तक सरकार ने इनकी मांगो पर कोई विचार नही किया।
पार्षद श्रीमति गायत्री आनंद देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है, केन्द्र सरकार जितना डीए दे रही है उतना भूपेश सरकार अपने कर्मचारियों को नही दे पा रही है, ऐसे में भाजपा के सभी नेता इन कर्मचारियों के साथ है और इनके लड़ाई पर कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है।
विदित हो कि फेडरेशन व सभी संघों ने महंगाई भत्ता और गृहभाड़ा भत्ता की मांग को लेकर जून में शासन को हड़ताल नोटिस दिया था , सरकार की हठधर्मिता के कारण आंदोलन तीसरे चरण तक पहुंच गया तीसरे चरण में 25 जुलाई से 28 जुलाई तक जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन चलता रहा और निर्धारित कार्यक्रम के तहत 29 जुलाई को जिले के लगभग 3000 कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर अपनी मंशा से सरकार को अवगत करा दिया ।
अब चौथा चरण अनिश्चित कालीन की तिथि की घोषणा भी फेडरेशन का प्रांतीय निकाय बहुत जल्द करेगा ।