अम्बिकापुर-राजीव गांधी पीजी कॉलेज अंबिकापुर एनएसयूआई के तरफ से नए प्रिंसिपल का स्वागत किया गया ।
छात्र के हितों के लिए कुछ विषयों को लेकर मांग की गई। जिसमे मुख्य रूप से क्लास रेगुलर लगाने ,क्लास रूम पुताई, क्लास में पंखा व्यवस्था को लेकर मांगे की साथ ही अवगत कराया कि ये मांग छात्रों की हित के लिए जिसे आप जल्द पूरा कराने का कष्ट करें।
साथ ही महाविद्यालय का परिणाम जल्द घोषित करने ताकि विद्यार्थी अपना प्रवेश महाविद्यालय में जल्दी ले सके। इन सभी मांगो को लेकर चर्चा की गई जल्द पूरा कराने का मांग किया गया ।
जिसमें मुख्य रुप से आतिफ रजा, ज्ञान तिवारी, प्रिंस विश्वकर्मा सहित कई छात्र उपस्थित होकर मांग की गई।