Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुंगेली शहर का होगा कायाकल्प : बाइक से कलेक्टर और पालिका अध्यक्ष ने किया नगर का भ्रमण
    छत्तीसगढ

    मुंगेली शहर का होगा कायाकल्प : बाइक से कलेक्टर और पालिका अध्यक्ष ने किया नगर का भ्रमण

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिपोर्टर-जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान

    मुंगेली//शहर का बहुत ही जल्द कायाकल्प होगा. विभिन्न चिन्हांकित स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद मुंगेली ने पूरी तैयारी कर ली है.

    कलेक्टर राहुल देव और नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने बाइक से शहर के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने सबसे पहले शहर के बीच स्थित आगर नदी के पुल के किनारे चैपाटी निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए स्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने पुराना बस स्टैंड के समीप पालिका बाजार, गोलबाजार में पार्किंग व्यवस्था, चैराहा पर महापुरुष की प्रतिमा स्थापना व सौंदर्यीकरण, लोरमी बायपास रोड में प्रतिमा स्थापना व बालानी चैक और पड़ाव चैक के सौंदर्यीकरण के लिए स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नगर पालिका मुंगेली में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया और कचरों को उपयुक्त स्थल में डंप करने के निर्देश दिए.

    कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचकर पुष्प वाटिका में निर्मित व्यावसायिक काम्प्लेक्स, स्टेडियम के समीप चैपाटी के कार्य को तत्काल प्रारंभ करने, स्केटिंग रिंग के कार्य को शीघ्र पूरा करने, शहीदों की स्मृति को सहेजने के लिए शहीद स्मारक निर्माण करने और स्टेडियम में रनिंग ट्रैक तथा परिसर में उपयुक्त स्थल का चयन कर पौधारोपण करने के निर्देश दिए.कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थित इंडोर स्टेडियम, वृद्धजनों के लिए मनोरंजन के लिए तैयार किए जा रहे कक्ष और मलखंभ प्रशिक्षण केंद्र के लिए भवन का भी अवलोकन किया. उन्होंने युवाओं के लिए अन्य मार्शल आर्ट के लिए प्रशिक्षण प्रारंभ करने की भी बात कही. पूरे चार घंटे और 25 अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की टीम ने नगर विकास की दिशा में भ्रमण कर कई प्लानिंग तैयार किया.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 6 गंभीर, पूरे परिवार में छाया मातम…
    Next Article फिल्म जगत के ये स्टार्स शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट, पोल खुलने के बाद लिए 7 फेरे, जानिए….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत में लगेगा लॉकडाउन PM ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल केंद्रीय मंत्री ने बताया ये प्लान…

    May 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” के नाम से जाने जाएंगे ये लोग स्टाफ नर्स का पदनाम भी बदला…

    May 12, 2026

    इस तरह ना हो वसूली, नाम तो हमारा खराब होता है; नितिन गडकरी आखिर किस बात से हैं नाराज…

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी, पहचान छिपाने ये करवाया, फिर भी पकड़ा गया आरोपी…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत में लगेगा लॉकडाउन PM ने याद दिलाया कोरोनाकाल तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल केंद्रीय मंत्री ने बताया ये प्लान…
    • स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी घोषणा, “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” के नाम से जाने जाएंगे ये लोग स्टाफ नर्स का पदनाम भी बदला…
    • इस तरह ना हो वसूली, नाम तो हमारा खराब होता है; नितिन गडकरी आखिर किस बात से हैं नाराज…
    • NEET पेपर लीक मामले में पहली गिरफ्तारी, पहचान छिपाने ये करवाया, फिर भी पकड़ा गया आरोपी…
    • एक दर्दनाक हादसा जिंदा जलने से एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत, इलाके में शोक की लहर …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?