कौशांबी। प्रदेश के कौशांबी जिले में एक युवक मालगाड़ी के चपेट मंे आ गया। जिससे युवक का शव इंजन में फंसकर कई किलोमीटर दूर तक इंजन में फंसकर घिसटता चला गया। मालगाड़ी के इंजन से लटक रहे युवक के शव पर जब लोगों की नजर पड़ी, ट्रेन रुकवाकर उसे निकाला गया।
बता दें कि मालगाड़ी दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर जा रही थी, तभी एक युवक उसके चपेट में आ गया। जिसके बाद युवक का शव इंजन में फंस गया। जब ट्रेन पटरी पर दौड़ रही थी, तभी रेल लाइन के पास ही खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी। मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी। लोगों ने इसके जानकारी किसी तरह परिचालक को दी।
जानकारी मिलने के बाद परिचालक ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के करीब मालगाड़ी को रोका गया और मालगाड़ी के इंजन में फंसे युवक का शव निकाला गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच मेें लिया है।