रायपुर: आज से कांग्रेस की पदयात्रा की शुरुआत होगी जहाँ कांग्रेस सभी 90 विधानसभा में पदयात्रा करेंगे सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र का जिम्मा संभालेंगे, सीएम भुपेश पाटन, चरणदास महंत सक्ति, टीएस सिंहदेव अंबिकापुर,मोहन मरकाम कोंडागांव में पदयात्रा करेंगे.आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की पदयात्रा 75 किलोमीटर लंबी होगी. यात्रा आज से शुरू होकर 15 अगस्त को राजधानी में जनसभा के साथ समाप्त होगी. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पदयात्रा के लिए विधायकों को विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया है
.छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। 71 में कांग्रेस के विधायक हैं। 19 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के कोई विधायक नहीं हैं, जहां 2018 का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेताओं और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएम भूपेश बघेल ने एक संदेश भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 11 से 17 अगस्त तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ मनाया जा रहा है. हमारे तिरंगे में हमारे पूर्वजों के सपने, उनका संघर्ष, बलिदान और हमारे वीर जवानों का गौरव, बलिदान और शहादत है। आजादी के इस अमृत पर्व में हर घर में तिरंगा फहराएं।