बिहार:-इधर, बिहार की राजनीति में पल-पल स्थितियां बदल रही हैं। आज और कल का दिन NDA की सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि CM नीतीश कुमार BJP से नाराज चल रहे हैं। इस वजह से उन्होंने BJP का साथ छोड़ कर RJD के साथ जाने का मन मनाया है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
जब नीतीश राजभवन से सीधे राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे, तो तेजस्वी यादव उन्हें रिसीव करने बाहर तक आए। राबड़ी के घर राजद, कांग्रेस और माले के विधायक मौजूद हैं।पटना में भाजपा ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में भाजपा कोटे के सभी मंत्रियों और संगठन के नेताओं को भी बुलाया गया है। पार्टी हाईकमान भी इनसे चर्चा कर सकता है।RJD विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने 115 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी नीतीश कुमार को सौंपी है। इसमें नीतीश की अगुआई में सरकार बनाने की बात कही गई है।
सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के गठन से पहले तेजस्वी ने गृह मंत्रालय मांगा है, जो अब तक नीतीश के पास था। पिछली सरकार में तेजस्वी यादव के पास पथ निर्माण विभाग था।