Raipur : BSF जवान की ओर से कल नया रायपुर में आजादी के अमृत महोत्स्व और हर घर तिरंगा अब्भियाँ के तहत वॉकेथॉन निकाली जाएगी। यह वॉकेथॉन 12 अगस्त को सुबह 7 बजे से शुरू की जानी है। इस वॉकेथॉन में सेक्टर 30 स्थित सद्भावना हॉस्पिटल से शुरू होकर सेक्टर 28 के मिनी मार्किट में समाप्त होगी।
राजधानीवासियों के लिए ख़ास बात यह है कि छात्र, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी व आमजन भी इस वॉकेथॉन में शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए नंबर भी उपलब्ध कराया गया है, 9425602438 संपर्क करें।