रायपुर। CG प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के पिरहिद गांव के बोरवेल में फसे राहुल साहू को बचाने वाले ऑपरेशन में रिपोर्टिंग करने वाले 61 पत्रकारों को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया है।इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी पत्रकारों के तारीफ में जमकर कसीदें पढ़े। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बहुत से साथी यहाँ उपस्थित है।
अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आ जाने पर किसी भी घटना की जानकारी बड़ी ही आसानी से मिल जाती हैं लेकिन इसके लिए पत्रकारों को स्पॉट में जा कर जूझना पड़ता हैं। इसलिए पत्रकारों का जीवन कठिन है। पत्रकारों में एक जुनून होता है उससे भी कठिन इसमें स्थापित होना।
CM ने कहा कि पत्रकार नेता बन सकता है पर कोई नेता पत्रकार नहीं बन सकता। राहुल साहू का रेसक्यू लगातार 109 घण्टे तक चलाजिसे पत्रकारों ने अपने जीतोड़ मेहनत कर ऑप्रेशन को कवरेज किया। पत्रकारों के माध्यम से पल पल की खबर आम जनता तक पहुँची।