रिपोर्टर//जितेश्वर साहू tv 36 हिन्दुस्तान
मुंगेली//छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर अपने 14 सूत्रीय मांगों के लेकर विभिन्न चरणों में चरणबद्ध आंदोलन किया गया। इसी क्रम में आज 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर केन्द्र शासन के समान देय तिथि से 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के द्वारा आंदोलन किया गया। ज्ञात हो कि प्रदेश में मंहगाई भत्ते को 03 अलग-अलग दरों पर प्रदान किया जा रहा है।

छ.ग. विद्युत मण्डल के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत, अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को केन्द्र के समान देय तिथि से मंहगाई भत्तें की किश्त 31 प्रतिशत पुराने लंबित एरियर्स के साथ प्रदान किया जा रहा है, तथा इनको सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता एवं अनुशांगिक लाभ दिये जा रहे है तथा प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी को 01 म ई 2022 से 22 प्रतिशत दिया गया है, जिसमें पुराने एरियर्स का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके पूर्व में मुख्यमंत्री को भोजनावकाश में ज्ञापन देकर ध्यान आकृष्ट कराया गया था, परन्तु छ.ग. शासन के द्वारा 01 अगस्त 2022 मंहगाई भत्ते 06 प्रतिशत का आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री से कर्मचारी जगत बहुत आशान्वित थे, परन्तु कर्मचारी के साथ उन्होनें न्याय नहीं किया। तीसरे चरण में पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक अवकाश लेकर तथा ब्लाक, तहसील एवं जिला मुख्यालयों मे धरना प्रदर्शन कर शासन का ध्यान लंबित मांगों की ओर आकृष्ट किया।
मांगों को पूरा करना तो दूर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रातीय निकाय से संवादहिंता कायम किया गया है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है, साथ ही कर्मचारियों के द्वारा चौथे चरण के अनिश्चित काॅलीन आंदोलन का शंखनाथ आज 22 अगस्त 2022 से प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयो में समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा कर दिया गया है।आज के अनिश्चितकालीन हड़ताल को जिला संयोजक डाॅ. रूपेश पाठक, उपसंयोजक अवधेश शुक्ला, जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक एस आर लहरे, महासचिव संतोष मिश्रा, ,,रामकृष्ण वैष्णव, विक्रम सिंह,, व्याख्याता फेडरेशन जयकिशन महिलांग,, पटवारी संघ बिन्दु भास्कर,, पीला लाल दिवाकर,, जवाहर डड़सेना,, द्वारिका जायसवाल,, प्रभात तिवारी,,टेक राम टोंडे,, सुशीला ध्रतलहरे,,उमर कुरैशी,,छ ग प्र त कर्म संघ,,अश्विनी बंजारे,, कर्मचारी कांग्रेस,,विशु भास्कर,,पशु चिकित्सा कर्म संघ,, शंकर लाल मतवारे,, राजस्व निरीक्षक संघ,,टीका राम यादव,, विनोद कश्यप,, अखिलेश शर्मा,,सहा.शिक्षक फेडरेशन,,न्यायिक कर्मचारी संघ ,, लीलाधर ध्रुव,, तहसीलदार,, नारायण दास भास्कर,,शिक्षक संघ,, वाचस्पति सिंह,, अशोक कश्यप,,आकाश परिहार,,,राजपत्रित अधिकारी संघ,,, कामता साहू,,लघु वेतन कर्मचारी संघ,,,आदि ने संबोधित किया।। आज के सफल आंदोलन में मुंगेली जिला के कलेक्टर कार्यालय,, शिक्षा विभाग,,क्रषि विभाग,,, पीडब्ल्यूडी,,, महिला बाल विकास,,, सहित सभी कार्यालयों में ताला बंद रहा। एवं जिले में आंदोलन शत प्रतिशत सफल रहा।।
