Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मंकीपॉक्स से पालतू जानवरों को बचाने के लिए गाइडलाइंस जारी, बरतें ये सावधानी…
    कोरोना समाचार

    मंकीपॉक्स से पालतू जानवरों को बचाने के लिए गाइडलाइंस जारी, बरतें ये सावधानी…

    By Tv 36 HindustanAugust 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के बीच मंकीपॉक्स का कहर लगातार जारी है। अब तक इसके 40000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। भारत में भी इस बीमारी के कई मामले मिल चुके हैं। मंकीपॉक्स का संक्रमण इंसानों से जानवरों और जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने पर मंकीपॉक्स की चपेट में पालतू जानवर भी आ जाते हैं। ऐसे में मंकीपॉक्स का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (CDC) की तरफ से मंकीपॉक्स से पालतू जानवरों को बचाने के लिए कुछ गाइडलाइंस जारी की गई हैं, इन पर एक नजर डाल लेते हैं।

    सीडीसी के मुताबिक मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्तियों को अपने पालतू जानवरों या अन्य जानवरों से दूरी बरतनी चाहिए, इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम हो जाएगा। पालतू जानवरों के साथ घूमना-फिरना, खेलना, गले लगने या छूने से बचना चाहिए। अपने स्लीपिंग एरिया और कपड़ों से पेट्स को दूर रखना चाहिए। अपना खाना पेट एनिमल्स को नहीं खिलाना चाहिए. इससे भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। मंकीपॉक्स का संक्रमण होने पर लोगों को आइसोलेशन में चले जाना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

    अगर आपके पालतू जानवर में मंकीपॉक्स का कोई भी लक्षण नजर आ रहा है तो तुरंत उसे एक जगह बांध दें और वेटरनरी डॉक्टर से संपर्क करें। पेट्स के संक्रमित होने पर उसे खुला न छोड़ें और उस पर सैनिटाइजर, डिसइनफेक्टेंट, एल्कोहल, हाइड्रोजन पराक्साइड या अन्य केमिकल्स स्प्रे न करें। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, इसके बजाय पेट्स से दूरी बनाएं और 21 दिनों तक सावधानी के साथ देखभाल करें. लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

    ऐसे लोग बरतें विशेष सावधानी
    आठ साल से कम उम्र के बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं और डर्मेटाइटिस व एक्जिमा की समस्या से जूझ रहे लोगों को मंकीपॉक्स संक्रमण से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर पालतू जानवरों को इस बीमारी का संक्रमण हो जाए तो उनकी देखभाल इन लोगों को नहीं करनी चाहिए। पेट्स की देखभाल के लिए स्वस्थ लोगों को आगे आना चाहिए। संक्रमित व्यक्तियों को भी पेट्स की केयर नहीं करनी चाहिए, इसके अलावा डॉक्टर से समय-समय पर निर्देश लेते रहने चाहिए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकर्मचारियों में आक्रोश चौथे चरण अनिश्चित काॅलीन आंदोलन प्रारंभ
    Next Article सुरजपुर तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रे ने महान वैज्ञानिक नांबी नारायणन व फ़िल्म के निर्माता को सम्मान स्वरूप एक एक माह का वेतन भेंट करने की इच्छा जताई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध प्रदेश का निर्माण: मुख्यमंत्री साय…

    September 17, 2026

    नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन

    September 17, 2026

    भारत में लॉन्च हुआ Amazon का AI असिस्टेंट Alexa+, इन दो भाषा में करेगा बात, Amazon Now से भी जुड़ा…

    September 17, 2026

    पीएम के जन्मदिन पर सिंधी काउंसिल का सेवा संकल्प अभियान, 17 से 25 सितंबर तक इस हॉस्पिटल में चलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध प्रदेश का निर्माण: मुख्यमंत्री साय…
    • बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
    • छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत संघ प्रदेश कार्यकारिणी गठित प्रकाश चंद्र जाखड़ को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी
    • प्रदेश में सवा लाख दीपों से जगमगाएगा बस्तर, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा बोले- आशीर्वाद का दीया बनेगा सेवा का सही संकल्प…
    • नीता अंबानी का सिग्नेचर नेकलेस: 14 कारीगरों की इतने साल की मेहनत और सोनम कपूर का खास कनेक्शन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?