रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
मुंगेली/लोरमी-नगर पंचायत की राजनीति गरमाने लगी है, भाजपा पार्षदों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव हेतु कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था। अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 24 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे होना तय हुआ है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव हेतु भाजपा पार्षदों के द्वारा पिछले दिनों ज्ञापन सौंपा गया था। जिला कलेक्टर ने आदेश में नगर पालिका अधिनियम 1961 यथा संशोधित की धारा 43 (क) प्रदत्त शक्तियों के अधीन संयुक्त कलेक्टर नवीन कुमार भगत को अविश्वास प्रस्ताव हेतु बुलाए गए सम्मिलन की अध्यक्षता हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए हैं। गौरतलब है कि नगर पंचायत में जकांछ पार्टी के श्रीमती अंकिता रवि शुक्ला अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। भाजपा पार्षदों ने अपने ज्ञापन में अध्यक्ष पर आरोप लगाया था कि पार्षदों के सुझावों को उनके द्वारा नजरअंदाज किया जाता है, इस पर उनके द्वारा नगर पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 43 (क) के अनुसार अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग की गई थी। आपको बताना चाहेंगे कि नगर पंचायत चुनाव 2020 की स्थिति में नगर पंचायत में भाजपा के 5, कांग्रेस के 6 एवं जकांछ के 4 पार्षद निर्वाचित हुए थे। अब देखना यह है कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान क्या परिणाम देखने को मिलता है। वैसे कथित तौर बताया गया है कि लोरमी नपं में जो भी अध्यक्ष पद पर बैठते हैं, वे पूरे 5 साल पद पर बने रहते हैं। पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाने की नौबत आई है। नगर की राजनीति अब किस ओर मुड़ती है, यह देखने का विषय रहेगा। फिलहाल नगर पंचायत की राजनीति गरमाई हुई है।


