Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार, थाना भटगांव पुलिस की कार्यवाही।
    छत्तीसगढ

    आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार, थाना भटगांव पुलिस की कार्यवाही।

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट

    सूरजपुर। बीते 16.07.22 के रात्रि में मोबाईल फोन से शक्तिनगर जरही निवासी संजीव चौधरी के घर में आग लगने की सूचना पर भटगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से संजीव चौधरी की पत्नी बसंती चौधरी उम्र 32 वर्ष बेटा अनमोल उम्र 10 वर्ष एवं हिमान्चल उम्र 6 वर्ष को जले अवस्था में कमरा से निकालकर ईलाज हेतु एसईसीएल अस्पताल भटगांव लाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टर के द्वारा तीनों को बेहतर उपचार हेतु अम्बिकापुर रेफर करने पर जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया। ईलाज के दौरान बसंती चौधरी का दिनांक 16.07.22 एवं दोनो पुत्रों का दिनांक 17.07.22 को मृत्यु हो गया। थाना अम्बिकापुर से तीनों मृतकों का मर्ग डायरी प्राप्त होने पर थाना भटगांव पुलिस ने जांच प्रारंभ किया।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारी भटगांव को बारीकी से मर्ग जांच करने के निर्देश दिए। एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना भटगांव की पुलिस ने सभी बिन्दुओं पर जांच किया गया। मृतिका बसंती के पति संजीव चौधरी द्वारा मोबाईल से अन्य किसी महिला से बात करने से मृतिका द्वारा शंका जाहिर कर पति को बात करने से मना करती थी किन्तु पत्नी के बात न मानते हुए संजीव अन्य महिला से बात करता था और झगड़ा विवाद कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से त्रस्त होकर बसंती अपने दोनों बच्चों के साथ अपने घर में ज्वलनशील पदार्थ से आग लगाकर आत्महत्या करना पाया गया। जांच पर आरोपी संजीव चौधरी के विरूद्ध थाना भटगांव में धारा 306 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले में एसईसीएल शिवानी खदान भटगांव क्षेत्र के मायनिंग सरदार के पद पर कार्यरत् आरोपी संजीव चौधरी पिता बिरंजी प्रसाद चौधरी उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा, एसआई बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक रजनीश पटेल, प्रहलाद पैंकरा व शैलेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar hindinews india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“राकेश टिकैत दो कौड़ी का आदमी” : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का बयान
    Next Article पति का भाग्य चमका देती हैं एकादशी को जन्मी लड़कियां, हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की छत्र-छाया!
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?