कोरबा//मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 4 सदस्यीय *हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी* का गठन किया गया है जिनके द्वारा बिलासपुर रेंज के ,कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़ व मुंगेली जिलो के नष्टीकरण योग्य कुल 190 प्रकरणों में जप्त 4.111टन गाँजा, 131 नग पौधा , 14554 नग टेबलेट , 3600 नग कफ सिरप , 2 ग्राम ब्रॉउन शुगर व 347 नग इंजेक्शन के नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य पारुल माथुर पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कोरबा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कोरबा अंकुर साहू एवं पंचों की उपस्थिति में दिनांक बालको पावर प्लांट कोरबा में जलाकर किया गया ।

संपूर्ण कार्यवाही के दौरान अति पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप,अति पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।