रायपुर। बेराेेजगारी के मुददे पर भाजपा युवा मोर्चा के सीएम हाउस घेेराव प्रदर्शन में भाजपाई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सभी इंतजाम को ध्वस्त कर दिया है। शाम होते होते प्रदर्शनकारी सीएम हाउस के बेहद करीब पहुंच गए हैं।इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा विधायक सौरभ सिंह, केदार कश्यप एवं भाजयुमो अध्यक्षअनुराग सिंहदेव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिये गए हैं।
गिरफ्तार सभी नेताओं को अस्थाई जेल में रखा जा रहा है। बाद में उन्हें सेंट्रल जेल ले जाया जाएगा।बता दें कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व राजधानी रायपुर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले हैं।कार्यकर्ताओं ने OCM चौक और कालीबाड़ी चौक पर लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया है। इस दौरान पुलिस और नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। ऐसी जानकारी मिल रही है कि भाजपा नेता सीएम हाउस के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।इस हुंकार से कुर्सी हिली, अगली से सरकार गिरना तय: तेजस्वीवहीं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भूपेश सरकार डर चुकी है।
पुलिस डर चुकी है. युवा मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद कई राज्यों के आंदोलनों में मैं भाग ले चुका हूं, लेकिन छत्तीसगढ़ के युवा मोर्चा ने जिस तरह से आंदोलन किया है, जिस तरह से सरकार को डरा दिया है।ऐसा आंदोलन मैंने नहीं देखा है, मैं हनुमान की जन्म स्थली कर्नाटक से आता हूं, आज श्री राम के ननिहाल आया हूं. ये संघर्ष करने का समय है, लाठी खाने का समय है, सरकार को उखाड़कर फेंकने का समय है।सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये सरकार सबसे भ्रष्टतम सरकार है। युवा मोर्चा तीन महीने का समय सरकार को दे रहा है कि सरकारी नौकरी के रिक्त पदों को भरे। अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए।युवा मोर्चा पीछे पड़कर ये काम करवाएगा.
दिसम्बर महीने में युवा मोर्चा फिर एक बार हुंकार करेगा. इस हुंकार से कुर्सी हिल गई है. अगले हुंकार में सरकार गिरना तय है.कार्यकर्ता चाहेगा तो कंटेनर को भी चिपका देगा, फुलफार्म के दिखे बृजमोहनबृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विराट स्वरूप दिखना चाहिए कि राक्षसों का विनाश हो जाए. ये विराट स्वरूप दिखना चाहिए कि भ्रष्टाचारियों का सफाया हो सके। ये पहली बार किसी प्रदर्शन में हुआ है कि कंटेनर रोड में लगाए गए हैं।अगर कार्यकर्ता तय कर लेगा तो कंटेनर को भी चिपका देगा। वानरों ने इसी साहस से लंका पर विजय पाई थी. रावण तो विद्वान था, लेकिन ये सरकार भ्रष्टाचारी है। ऐसी सरकार को उखाड़कर फेंक देना चाहिए।