रायपुर। कोरोना वायरस के मामलों में उतार चढाव देखने को मिल रहा है. अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. आज 183 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 1469 हो गए हैं.
183 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई. वहीं 291 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए.
छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1172891 मरीज मिले हैं. जिसमें से 1157321 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1469 है. वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 14101 मौतें हो चुकी हैं.
छत्तीसगढ़ में आज 8 हजार 58 सैम्पलों की हुई जांच, प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत
आज 24 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 8 हजार 58 सैंपलों की जांच में 183 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
प्रदेश के 28 जिलों से कोरोना संक्रमित पाए गए
प्रदेश के 05 जिलों में 01 से 20 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही। प्रदेश में आज 24 अगस्त को 28 जिलों कबीरधाम, बस्तर, नारायणपुर एवं गरियाबंद से 01-01, मुंगेली, सुकमा एवं जांजगीर-चांपा से 02-02, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, कोरिया एवं रायगढ़ से 03-03, बलौदाबाजार से 04, बीजापुर, गौरेला- पेंड्रा – मरवाही, कोरबा, बिलासपुर एवं बालोद से 05-05, जशपुर एवं महासमुंद से 06-06, कोंडागांव से 07, बेमेतरा एवं कांकेर से 08-08, राजनांदगांव से 09, धमतरी से 10, सरगुजा से 12, बलरामपुर से 14, दुर्ग से 25, रायपुर से 27 कोरोना संक्रमित पाए गए।
• प्रदेश में आज 01 से 20 के मध्य 05 जिले सुकमा में 05, मुंगेली में 06, जांजगीर-चांपा एवं दंतेवाड़ा में 08-08, कबीरधाम में 17 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।
