नई दिल्ली: शिक्षा विभाग में सरकारी भर्ती के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने टीजीटी, पीआरटी और पीजीटी के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह अक्टूबर तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों के लिए आवेदन करना हैं, वे 5 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही वह 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड किया होना चाहिए। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के लिए उम्मीदवार 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट और बीएड होना चाहिए।
इन तिथियों का रखें ध्यान
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 25 अगस्त, 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर, 2022
ऑनलाइन प्रवेश पत्र की उपलब्ध होंगे: 20 अक्टूबर, 2022
ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन: 5 और 6 नवंबर, 2022
ऑनलाइन परीक्षा परिणाम: 20 नवंबर 2022
इन तरीके से होगी भर्ती
टीजीटी और पीजीटी पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रक्रिया में ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार, टीचिंग स्किल्स और कंप्यूटर दक्षता का मूल्यांकन शामिल होगा। बता दें कि यह टेस्ट सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए AWES मुख्यालय द्वारा किया जाता है। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित ज्यादा जानकारी केलिए उम्मीदवार AWES की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।