बता दें केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त राशन सितंबर तक जारी रहेगा। हालांकि बीते दिनों कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि केंद्र सरकार इस योजना को 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव तक जारी रखा जाएगा। फिलहाल इस मुद्दे में अभी कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।इसके साथ ही आपको बताते चलें कि साल 2020 में योगी सरकार ने फ्री राशन वितरण के निर्देश दिए थे। इसके अनुसार जुलाई के राशन कार्ड धारकों को नियमित राशन वितरण के एवज में पैसे का भुगतान करना होगा।
बताया गया कि इसके तहत गेहूं के लिए दो रुपये किलो और चावल के लिए तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से भुगतान करना होगा, लेकिन फिलहाल राशन वितरण का शेड्यूल दो महीने की देरी से चल रहा है। ऐसे में फ्री राशन जून से बढ़कर अगस्त तक मिल रहा है।
दरअसल, यूपी सरकार की तरफ से जारी ताजा जारी निर्देश के मुताबिक राशनकार्ड धारकों को सितंबर से मिलने वाले नि:शुल्क राशन का वितरण बंद हो जाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत सितंबर तक फ्री चावल मिलता रहेगा।