रायपुर:- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और एस.एस.पी. प्रशांत अग्रवाल के द्वारा गणेशोत्सव, झांकी प्रदर्शन गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देश के परिपालन में आज नगर निगम बीरगांव क्षेत्र के समस्त गणेशोत्सव समितियों की आवश्यक बैठक महापौर नन्दलाल देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई माननीय एन.जी.टी. के निर्देशानुसार किसी भी मूर्ति का विसर्जन किसी भी तालाब और नदी में नहीं किया जाना है |

इस निर्देश के पालन में बीरगांव निकाय क्षेत्र के समस्त छोटे गणेश मूर्तियों के विसर्जन हेतु बीरगांव स्थित बड़ा तालाब के पास तथा पठारीडीह में खारुन नदी के तट पर अस्थायी विसर्जन कुण्ड बनाया गया है , जिसमें निकाय क्षेत्र के सभी छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकेगा।

बीरगांव निकाय क्षेत्र के बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित महादेव घाट के विसर्जन कुण्ड में विसर्जित किया जाना होगा । इसके अलावा निकाय क्षेत्र के सभी ग्रामों में उरला में नउवा तालाब के पास, अछोली में बंधवा तालाब के पास, रावांभाठा में वार्ड 14 स्थित पैठू तालाब में, उरकुरा में तुलसी तालाब के पास, बीरगांव में ढाप तालाब के पास एवं सरोरा में राधाकृष्ण तालाब के पास अस्थायी विसर्जन कुण्ड की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन द्वारा की गयी है । इसके अलावा आवश्यकतानुसार ट्रैक्टरों में भी मूर्ति विसर्जन हेतु छोटी प्रतिमाओं को एकत्रित किया जावेगा । मूर्ति विसर्जन के दौरान मालवाहक वाहनों में किसी भी प्रकार के डीजे धुमाल या वाद्य यंत्र बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बैठक में सभापति कृपाराम निषाद, निगमायुक्त श्रीकांत वर्मा, उबारन दास बंजारे एमआईसी सदस्य, रियाज खान mic सदस्य, ओमप्रकाश साहू एमआईसी सदस्य, भारती नंदू चंद्राकर एमआईसी सदस्य, संतोष अशोक साहू एमआईसी सदस्य, सरोज कुर्रे एमआईसी सदस्य, इकराम अहमद एमआईसी सदस्य, बसंत सेन एमआईसी सदस्य तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।