ओड़गी- विकास खंड के ग्राम पंचायत मयूर धक्की के पुतकी क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से करीब बीस से पच्चीस हाथियों का दल किसानों के धान की फसलों को रौंद रहे हैं। जो क्षेत्रवासियों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।हाथियों द्वारा धान फसल नुकसान की जानकारी सुबह जब खेत देखने किसान जाते हैं, तब पता चल पाता है। किसानों के धान फसल को हाथियों ने रौंदा है, ऐसे में धान फसल टूटकर जमीन पर गिर गया है। धान के पौधों के टूटने के बाद उठने की संभावना कम है। ऐसे में क्षेत्र के किसान पूर्ण रूप से बर्बाद हो जाएंगे।

क्षेत्र के किसान डरे हुए हैं
ग्राम पंचायत मयूर धक्की के पुतकी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हाथियों से दहशत कायम है। हर दूसरे रोज गांवों में हाथी धमक रहे है और खेतो में जाकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। इससे किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। वर्तमान में लगभग बीस से पच्चीस हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने खेतों में पहुंच कर लौट कर और रौंद कर फसल को नुकसान पहुंचाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने किसानों की फसल क्षतिपूर्ति राशि की मांग
भाजपा मंडल ओड़गी अध्यक्ष राजेश तिवारी का कहना है कि इस वर्ष काफी कम बारिश होने के कारण ऐसे ही किसानों की जमीन पर देरी से धान की खेती हुई है। काफी मुश्किल से किसानों ने धान की खेती की है, उसे जंगली हाथी बर्बाद कर रहे हैं। अध्यक्ष ने वन विभाग व शासन प्रशासन से तत्काल किसानों को क्षतिग्रस्त हुए फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। वहीं किसानों को आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टार्च आदि उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि रात्रि के समय किसानों को हाथियों को दूर जंगल में खदेड़ने में मदद मिल सके।
