Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर बंपर भर्ती, ये होगी शैक्षणिक योग्यता, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
    नौकरी

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर बंपर भर्ती, ये होगी शैक्षणिक योग्यता, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

    By Tv 36 HindustanSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नौकरी बांटने के लिए कमर कस ली है। सरकार जल्द ही प्रदेश में 52000 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती करने जा रही है। दरअसल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक लाख 89 हजार 836 पद सृजित हैं, जिनमें से 60 साल की उम्र पूरी होने पर सेवानिवृत्ति, देहांत और अन्य कारणों से 52 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रालय को रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। पदों के रिक्त होने की वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी बाधित हो रहा है। प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगने के बाद भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी।

    आमतौर पर आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती के लिए योग्यता हाई स्कूल यानि दसवीं होती है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट यानि बारहवीं उत्तीर्ण किए जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को उस स्थान का निवासी होना चाहिए जहां के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, यूपी आंगनबाड़ी वर्कर योग्यता की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा जारी की जाने वाली यूपी आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन 2022 का इंतजार करना होगा।

    यूपी सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी मुताबिक निर्धारित प्रक्रिया से चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति के बाद 4000 रुपये का मासिक पारिश्रमिक राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। साथ ही, केंद्र सरकार की तरफ से 1500 रुपये मासिक की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी वर्कर को 400 रुपये मोबाइल रिचार्स की सहायता राशि हर माह दी जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध को सफल बनाने कलेक्टर ने ली व्यापारियों की बैठक
    Next Article एटीएम कार्ड यूज कने वालो‌ के लिए खुशखबरी: एटीएम कार्ड यूज करते हैं, तो आपको मुफ्त में मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानिए कैसे?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को मिला नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान…

    April 15, 2026

    ऑनलाइन जनगणना कल से शुरू घर की छत, कमरे, टॉयलेट से लेकर परिवार की ये पूरी जानकारी रखें तैयार…

    April 15, 2026

    आखिर कौन है वेदांता पावर प्लांट हादसे का जिम्मेदार कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई …

    April 15, 2026

    खुशी राय और चांदनी ने 12वीं में किया टॉपर, 500 में से इतने नंबर लाये…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय सरकार की पहल से सशक्त हुई महिलाएं ये बनी लखपति दीदी…
    • इंतजार हुआ ख़त्म, आज कुछ देर में जारी हो सकता है बोर्ड रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक…
    • प्रदेश को मिला नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान…
    • ऑनलाइन जनगणना कल से शुरू घर की छत, कमरे, टॉयलेट से लेकर परिवार की ये पूरी जानकारी रखें तैयार…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?