मध्य प्रदेश:– बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 12वीं में खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप लिया. 500 में से 494 नंबर मिले हैं.
एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार भी 12वीं बोर्ड में लड़कियों ने बाजी मारी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. जहां 12वीं में इस बार भोपाल की खुशी राय को पहला स्थान मिला है. जबकि चांदनी विश्वकर्मा दूसरे स्थान पर रही हैं. दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इस बार टॉप लेवल का रहा है. जिलों में झाबुआ पहले स्थान पर रहा है. जबकि अनूपपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा है.
12वीं टॉपर की लिस्ट
भोपाल की खुशी राय को 500 में 494 अंक (वाणिज्य समूह)
भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा को 500 में 494 अंक (वाणिज्य समूह)
सीहोर के श्लोक प्रजापति को 500 में से 493 अंक (गणित समूह)
शिवुपरी की तुलसी राजावत 500 में से 493 अंक (कला समूह)
शिवपुरी की चंचल कुशवाह 500 में से 493 अंक (कला समूह)
इंदौर की तन्वी कुमावत को 500 में 492 अंक (जीव विज्ञान समूह)
मुरैना की श्रुति तोमर को 500 में 489 अंक (कला समूह)
जबलपुर की अल्फिया अंजुम को 500 में 480 अंक
12वीं बोर्ड का प्रतिशत
एमपी बोर्ड रिजल्ट में छात्राएं इस बार 79.41 प्रतिशत रही हैं. जबकि छात्र इस बार 72.39 प्रतिशत रहे हैं. वहीं एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01 रहा है. झाबुआ जिला 12वीं बोर्ड रिजल्ट में पहले स्थान पर रहा है. जबकि अनूपपुर जिला 12वीं बोर्ड रिजल्ट में दूसरे स्थान पर रहा है. इस बार रिजल्ट प्रतिशत पिछली बार की तुलना में अच्छा रहा है.
