Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इच्छा मृत्यु किसी भी समस्या का समाधान नही… कलेक्टर ने जनचौपाल में भू विस्थापित बंशी दास को दिया समझाईश, मौके पर ही जीएम को फोन पर उनके पुत्र को निजी एजेंसी में नौकरी दिलाने दिये निर्देश
    कोरबा

    इच्छा मृत्यु किसी भी समस्या का समाधान नही… कलेक्टर ने जनचौपाल में भू विस्थापित बंशी दास को दिया समझाईश, मौके पर ही जीएम को फोन पर उनके पुत्र को निजी एजेंसी में नौकरी दिलाने दिये निर्देश

    By Tv 36 HindustanSeptember 13, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज 94 लोगों ने दिये आवेदन कलेक्टर ने आये प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

    कोरबा/कलेक्टर संजीव झा ने जन चौपाल में इच्छा मृत्यु की मांग करने आये विजय नगर कोसमंदा निवासी बंशी दास महंत को समझाईश देते हुए कहा कि इच्छा मृत्यु किसी भी समस्या का समाधान नही है। समस्याओं के कारणों को जानकर उनका निराकरण करके ही समस्या को सुलझाया जाता है रोजगार और परिवार के पालन पोषण से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए उनके पुत्र को एसईसीएल कुसमुण्डा कोयला खदान क्षेत्र में किसी निजी एजेंसी में नौकरी दिलाने के निर्देश एसईसीएल के अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने जन चौपाल में ही एसईसीएल कुसमुण्डा के महाप्रबंधक को फोन लगाकर तत्काल बंशी दास के पुत्र को एजेंसी के माध्यम से नियोजित करने के निर्देश दिये। दरअसल बंशी दास काफी लंबे समय से एसईसीएल द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात् नौकरी नही दिये जाने की समस्या को बताते हुए इच्छा मृत्यु की मांग करने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये थे। उन्होने स्वयं के दिव्यांग होने के कारण परिवार के भरण पोषण में आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया।

    कलेक्टर ने बड़ी ही शालीनता से समझाते हुए कहा कि उनके भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण हाईकोर्ट में लंबित है। प्रकरण के हाईकोर्ट से निराकरण पश्चात् नियमानुसार प्रबंधन द्वारा रोजगार एवं बसाहट के संबंध में कार्यवाही की जाएगी। तब तक प्रशासन द्वारा परिवार के भरण पोषण में सहयोग के लिए उनके पुत्र को निजी एजेंसी में नियोजित करने में सहयोग किया जा रहा है। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में कलेक्टर झा ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। आज आयोजित जन चौपाल में 94 लोगों ने अपनी समस्याओं-सुझावों से अवगत कराया।डीएफओ कोरबा प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव,अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

    जनचौपाल में आज गरूड़ नगर गेवरा प्रोजेक्ट निवासी दुर्गा रानी नायक ने सीपेट में रोजगारमुखी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। दुर्गा रानी सीपेट में डीपीटी कोर्स में प्रवेश लेना चाहती है। उन्होने कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए सीपेट द्वारा निर्धारित शैक्षणिक शुल्क जमा करने में असमर्थता जताई।उक्त कोर्स में प्रवेश दिलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने कलेक्टर के समक्ष निवेदन किया।

    आवेदिका की बातों को सुनकर लाईवलीहुड के सहायक परियोजना अधिकारी को दुर्गा रानी का एडमिशन सीपेट में करवाने के निर्देश दिये। जन चौपाल में आज सरगबुंदिया के कुछ दुकानदारो ने फोरलेन सड़क निर्माण में दुकानों के प्रभावित होने की शिकायत करते हुए दुकान की क्षतिपूर्ति राशि तथा गांव में दूसरे जगह पर दुकान निर्माण करने अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये। दुकानदारो की आवेदन पर संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर को इस संबंध में उपयुक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम सेमीपाली निवासी फूलबाई ने भूमि मुआवजा राशि के बंटवारा में आ रही पारिवारिक समस्या को दूर मुआवजा राशि का तीन हिस्सों में बंटवारा करवाने आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि रेल परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि की मुआवजा राशि लगभग 27 लाख रूपये प्राप्त हुए है। फूलबाई के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह मुआवजा राशि को स्वयं और अपने दोनो पुत्रो के बीच बराबर तीन हिस्सो में बांटना चहती है। आवेदन पत्र संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को आवेदिका की मदद करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleग्रामीणों की समस्या को लेकर समाजसेवियों ने क्षेत्रिय विधायक से की मुलाकात
    Next Article गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्विंटल गोबर खरीदी करे सुनिश्चित: कलेक्टर श्री झा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?