नये स्वीकृत गौठानों में अधोसंरचना के कार्यो को तेजी से करे पूर्ण विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के आय,जाति,निवास,पेंशन एफआरए पट्टा बनाना करें सुनिश्चित टीएल बैठक में अनुपस्थित एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर श्री संजीव झा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
कोरबा /कलेक्टर संजीव झा जिले में विकसित किये गये गौठानो में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी बढाने के निर्देश दिये है। गौठानों में प्रतिदिन कम से कम दो क्विंटल गोबर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आयोजित समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में गौठानों में संचालित किये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। गोबर खरीदी,वर्मीकम्पोस्ट निर्माण एवं आजीविका संवर्धन के कार्याे की विस्तृत समीक्षा गौठानों में सभी पंजीकृत गोबर विक्रेताओं को सक्रिय करने तथा खुले में गोबर नही खरीदने के निर्देश अधिकारियों को दिये।जिले मेें नये स्वीकृत गौठानों में अधोरसंरचना के कार्यो की भी जानकारी ली। निर्माणाधीन गौठानों में सभी निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के आय, जाति,निवास प्रमाण पत्र एवं पेंशन और वन अधिकार पत्र बनाने के निर्देश दिये। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएफओ कोरबा प्रियंका पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा प्रेमलता यादव,अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बैठक में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण पोड़ीउपरोड़ा के एसएडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।शासन के महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के अंतर्गत विकसित किये गये गौठानों की सतत् निगरानी के लिए सप्ताह में पांच गौठानों का भ्रमण सुनिश्चित करें। साथ ही गौठानों मे चल रहे आजीविका गतिविधियों, महिला समूहों के कार्यो, वर्मीकम्पोस्ट निमार्ण का भी निरीक्षण सुनिश्चित करें।गौठानों के निरीक्षण के संबंध में निरीक्षण पंजी भी संधारित करने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये। किसानों के ई केवाईसी, आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान की भी समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही सभी एसडीएम और जनपद सीईओ को इसकी लगातार मानिटर्रिंग करने जिले के सभी शासकीय राशन दुकानों में महीने के 30 तारीख तक राशन भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।राशन दुकानों को खोलने तथा हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन वितरण भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।