कोरबा/ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में निजात अभियान के तहत नारकोटिक ड्रग्स ,टेबलेट, शराब सेवन से होने वाले शारीरिक सामाजिक बौद्धिक आर्थिक नुकसान के संबंध जनहित में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम थना प्रभारी पसान उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों बस्ती मोहल्ले में नसे के खिलाफ रैली निकाल जागरूक किया गया जिसमे मोहल्ले क्षात्र क्षात्राओं के समूहों वरिष्ठ सामाजिकजनो ने भरपूर समर्थन दिया गुंजायमान रहा नशा छोड़ो,नशे को दूर भगाना है मादकता से बचाना है नारे लगाए गए ,रैली में थाना क्षेत्र वासियों में नशे के नुकसान के बारे में जानकारी “नसा नास की जड़ है” नशे से दूर रहने ,स्वयं पर नियंत्रण करने के उपाय बताए गए ।आपराधिक घटनाओं से सावधान रहने और बचने के उपाय,ऑनलाइन एटीएम फ्रॉड के संबंध में विस्तार से जानकारी महिल सुरक्षा हेतु बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देकर एप डाउनलोड करवाया गया ।कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा अभियान लगातार जारी रहेगा।