बांदा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में एक व्यापारी से लूटपाट कर चाकू मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने मकान मालिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि गायत्री नगर में बीती रात कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों की आहट सुनकर मकान मालिक जाग गया, जिसके बाद बदमाशों ने उसका मोबाइल छीना, फिर उसे धक्का देकर मौके से फरार हो गए। मकान मालिक भी उनका पीछा करते हुए घर से कुछ दूर तक गया। जिससे पीछे आते देख बदमाशों ने उससे पहले मारपीट की, फिर पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गए।
परिजनों ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया मृतक व्यापारी था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के अलावा तमाम व्यापारियों ने रोष व्यक्त है। क्षेत्र में हंगामे की आशंका देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। मृतक के भाई ने बताया, देर रात कुछ बदमाश घर पर चोरी करने गली के पिछले हिस्से से घुसे थे,
जिन्हें हमारे भाई ने देख लिया, चोरों ने सबसे पहले उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। भाई भी बाइक निकालकर उनका पीछा कर रहा था, करीब 500 मीटर की दूरी पर जब भाई बदमाशों तक पहुंच गया तो उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हम लोग भी पीछे भागकर गए तो भाई नहर किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा था, तब सांसे चल रही थीं उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।