रायपुर। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 71 रन की नाबाद पारी खेली। हार्दिक ने 20वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए।