जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टिकरी निवासी राजाराम सेन पुत्र खरे के यहां देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे हुए सामान को तहस-नहस किया गया। इसके साथ ही बक्से में रखे हुए लाखों रुपए चोरी कर लिए गए। पीड़ित राजाराम सेन ने बताया कि उसकी पुत्री का तिलक उत्सव 29 सितंबर को होना है। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी।
साथ ही तिलकोत्सव को लेकर घर में साढे ₹350000 कैश रखे हुए थे। जोकि रात्रि में चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने बताया कि जब चोरी हुई वह लोग घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। सुबह जागने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़ित के द्वारा मामले की जानकारी ग्रामीणों सहित पुलिस को दी गई। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
चोरी की घटना की बात पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। तो वही पीड़ित ने जल्द से जल्द मामले की जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की। देर रात हुई चोरी की घटना के बाद और घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थी तो वही आप घर में गम का माहौल छा गया।झाँसी से मंडल ब्यूरों सत्येंद्र कुमार झाँसी