Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जल्द बनवा लें अपने सपनों का मकान, सस्ता हुआ सरिया-सीमेंट और ईंट का दाम, जानिए…
    जीवन शैली

    जल्द बनवा लें अपने सपनों का मकान, सस्ता हुआ सरिया-सीमेंट और ईंट का दाम, जानिए…

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: पिछले 02 सप्ताह के दौरान सरिये के भाव कई शहरों में बढ़े हैं। हालांकि अभी भी यह 2-3 महीने पहले की तुलना में ठीक-ठाक सस्ता मिल रहा है। अगर आपको भी घर बनवाना है तो अब देरी न करें, वर्ना सरिया-सीमेंट के महंगे होने से आपकी लागत बढ़ सकती है।


    आपको बता दें कि मार्च-अप्रैल के दौरान सरिये का भाव रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, इसके बाद सरकार ने स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया. इसकी वजह से घरेलू बाजार में स्टील के दाम तेजी से गिरे। सरिये के दाम में आई कमी की मुख्य वजह भी यही है। दूसरी ओर मानसून के कारण देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश के चलते निर्माण गतिविधियों में कमी आने का असर डिमांड पर हुआ। उसके बाद सरिये के भाव में तेजी से गिरावट आई थी, लेकिन अभी फिर से इनकी कीमतें बढ़ने लगी हैं। बीते दो सप्ताह के दौरान कई शहरों में सरिया 1000 रुपये प्रति टन तक महंगा हुआ है। हालांकि यह अभी भी जुलाई की तुलना में 6000 रुपये प्रति टन तक सस्ता मिल रहा है।

    इस्पात मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो TMT सरिया का खुदरा भाव अप्रैल की शुरुआत में 75,000 रुपये प्रति टन के आसपास था, जो 15 जून को गिरकर करीब 65 हजार प्रति टन पर आ गया था। खुदरा बाजार के हिसाब से देखें तो अप्रैल में एक समय सरिये का भाव 82,000 रुपये प्रति टन पहुंच गया था, जो अभी कम होकर 50 से 55 हजार रुपये प्रति टन रह गया है। इसका मतलब हुआ कि अप्रैल के रिकॉर्ड हाई की तुलना में सरिये का भाव अभी करीब 30 हजार रुपये प्रति टन कम है। सिर्फ लोकल ही नहीं बल्कि ब्रांडेड सरिये का भाव भी पिछले कुछ महीनों में काफी कम हुआ है। मार्च 2022 में ब्रांडेड सरिये का रेट 01 लाख रुपये प्रति टन के पास पहुंच गया था, जो अभी 80-85 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है।


    भारत के प्रमुख शहरों में सरिया के रेट अलग-अलग मात्रा में घटे और बढ़े हैं। आयरनमार्ट वेबसाइट सरिये की कीमतों की घट-बढ़ पर नजर रखती है और उसी आधार पर कीमतों को अपडेट करती है। देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो पिछले ढाई महीने के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर में सरिये का रेट सबसे तेजी से कम हुआ है। पिछले 02 महीने के दौरान कानपुर में सरिया के भाव में 5,800 रुपये प्रति टन की गिरावट आई है। हालांकि बीते दो सप्ताह के दौरान कानपुर में इसका भाव 1000 रुपये ऊपर चढ़ा है। अभी देश में सबसे सस्ता सरिया पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और कोलकाता में मिल रहा है, जहां इसका ताजा रेट 50,000 रुपये प्रति टन है। देखें प्रमुख शहरों में क्या है सरिये का भाव… सभी कीमतें रुपये प्रति टन में हैं. इन कीमतों पर अलग से 18 फीसदी की दर से जीएसटी (GST) भी लगेगा।

    शहर (राज्य) 15 जुलाई 15 सितंबर 27 सितंबर
    दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) 51,500 50,000 50,000
    कोलकाता (पश्चिम बंगाल) 52,000 50,000 50,000
    रायगढ़ (छत्तीसगढ़) 55,200 51,300 51,700
    राउरकेला (ओडिशा) 56,200 52,300 52,700
    नागपुर (महाराष्ट्र) 56,000 52,000 52,200
    हैदराबाद (तेलंगाना) 58,000 53,000 52,500
    जयपुर (राजस्थान) 58,000 53,800 53,800
    भावनगर (गुजरात) 58,000 54,100 54,100
    मुजफ्फरनगर (UP) 57,800 53,200 52,000
    गाजियाबाद (UP) 58,200 53,300 53,300
    इंदौर (मध्य प्रदेश) 56,500 54,500 54,700
    गोवा 57,600 54,000 53,500
    जालना (महाराष्ट्र) 56,500 54,300 54,800
    मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब) 59,700 55,400 55,000
    चेन्नई (तमिलनाडु) 59,700 55,300 55,000
    दिल्ली 58,800 55,900 54,000
    मुंबई (महाराष्ट्र) 58,700 54,300 54,200
    कानपुर (उत्तर प्रदेश) 61,800 55,000 56,000

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमां समेत दो बेटियों को सर्प ने डंसा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर…
    Next Article एसआर हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 28 सितंबर को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, पढ़े पुरी जानकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल जी, CM भी होंगे शामिल…

    June 13, 2026

    इतिहास रच गईं भारत की बेटियां NDA से पहली बार 14 महिला कैडेट बनीं आर्मी और एयरफोर्स अधिकारी, 746 कैडेट्स को मिल…

    June 13, 2026

    भारत को मिला नया ‘ब्रह्मास्त्र’ लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल रोकने में सक्षम सिस्टम का सफल परीक्षण, इन देशों की बढ़ी चिंता…

    June 13, 2026

    10 तारीख को दिल्ली में एनडीए की बैठक थी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनादेश प्राप्त कर…

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल जी, CM भी होंगे शामिल…
    • इतिहास रच गईं भारत की बेटियां NDA से पहली बार 14 महिला कैडेट बनीं आर्मी और एयरफोर्स अधिकारी, 746 कैडेट्स को मिल…
    • भारत को मिला नया ‘ब्रह्मास्त्र’ लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल रोकने में सक्षम सिस्टम का सफल परीक्षण, इन देशों की बढ़ी चिंता…
    • 10 तारीख को दिल्ली में एनडीए की बैठक थी हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनादेश प्राप्त कर…
    • केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने इट्सा हॉस्पिटल्स का किया दौरा, चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के भविष्य पर की चर्चा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?