राजनांदगांव। जिले के चिखली गांव में एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवती के प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया। जिस वजह से उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतका दीक्षा ग्राम चिखली की रहने वाली थी। उसका लंबे समय से कवर्धा के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था। वहीं युवक के माता-पिता ने भी शादी से इंकार कर दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने यह कदम उठाया है। बहरहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।