इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिक एनी एर्नाक्स को दिया गया है। नोबेल कमेटी ने बताया कि, 82 वर्षीय एर्नाक्स बहुत आसान भाषा में गंभीर मुद्दों पर बात करती हैं। उनके लेखन में साहस के साथ संवेदना भी नजर आती है। उन्होंने हर वर्ग और तबके को अपने लेखन में समेटा है। स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मैट माल्म ने 6 अक्टूबर को स्वीडन के स्टॉकहोम में विजेता की घोषणा की।
एनी ने करीब 40 किताबें लिखी हैं। इनमें से 90% फ्रेंच में है। कुछ का अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। इनमें पैशन सिम्पल, ला पैलेस, द इयर्स, ए फ्रोजन वुमन, हैपनिंग्स और डू वॉट ऑर द एल्स शामिल हैं।नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी द्वारा प्रदान किया जाता है और इसकी कीमत 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (£807,000) है। पिछले साल तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह ने जीता था।
1901 से दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार साहित्य, विज्ञान, शांति और बाद के अर्थशास्त्र में उपलब्धि को मान्यता देते हैं। पिछले साहित्यिक विजेताओं में अर्नेस्ट हेमिंग्वे, गेब्रियल गार्सिया मार्केज़ और टोनी मॉरिसन जैसे उपन्यासकार, लुईस ग्लक, पाब्लो नेरुदा, जोसेफ ब्रोडस्की और रवींद्रनाथ टैगोर जैसे कवि और हेरोल्ड पिंटर और यूजीन ओ’नील सहित नाटककार शामिल हैं।