Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 8/10/2022 राशिफल: आज मेष, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि वालों को हो सकती है समस्या, सभी राशियों का जानें राशिफल
    राष्ट्रीय

    8/10/2022 राशिफल: आज मेष, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि वालों को हो सकती है समस्या, सभी राशियों का जानें राशिफल

    By Tv 36 HindustanOctober 8, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- इस राशि के लोग सजग होकर ऑफिस का कार्य निर्धारित समय के भीतर ही पूरा करें तो बेहतर होगा . व्यापारी अपने स्वार्थ सिद्धि या अधिक लाभ कमाने के लिए अपने सामान की गुणवत्ता में कोई कमी न करें. युवाओं का लक उनके साथ ही चल रहा है, वह जो भी काम करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी.

    वृष- इस राशि के नौकरी करने वालों के ऑफिस में, उनके बॉस कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं, उन्हें जहां आपकी अधिक उपयोगिता लगेगी, वही काम देंगे. यदि आज आप किसी व्यापारिक डील के लिए यात्रा करना चाहते हैं तो आज आपको यात्रा टालना ही उचित होगा. युवा किसी के उकसाने पर विवादों को बढ़ावा न दें और किसी भी मामले में शांत मन से विचार करें.

    मिथुन- इस राशि के लोगों को प्रोन्नति की लालसा है तो अपने कार्य को सुचारू रूप से पूरा करना होगा, आपका कार्य ही आपको नौकरी में प्रोन्नति दिलाएगा. ग्राहकों की ओर से व्यापारियों के माल की गुणवत्ता में कमी को लेकर शिकायत आ सकती है, इसलिए अपनी क्वालिटी पर ध्यान दें. रिसर्च से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, उन्हें कोई अचीवमेंट प्राप्त होगा .

    कर्क- इस राशि के लोगों को करियर में बेहतर ऑप्शन मिलने के योग हैं, इन अवसरों में से सबसे बेहतर की तलाश कर ज्वाइन करना चाहिए. व्यापारियों को आज आर्थिक नुकसान होने की आशंका दिख रही है, इसलिए व्यापार को सोच-समझकर ही करें. युवा चाहे कोई भी काम करें, हर काम की शुरुआत अच्छे विचारों के साथ पूरी सकारात्मक तरीके से ही करना चाहिए.

    सिंह- इस राशि के लोगों के कार्य का प्रदर्शन उनके अधिकारियों को आकर्षित करेगा, वह डिटेल में जानना चाहेंगे. प्रापर्टी डीलर्स के हाथों में कोई बड़ी डील लग सकती है, जिससे उन्हें बढ़िया कमाई हो सकेगी. पढ़ने अथवा जॉब के लिए, जो युवा अपने परिवार से काफी दूर रहते हैं, उन्हें अपनी मां से संपर्क बनाए रखना चाहिए. आज आपका दिन अच्छा कटेगा, अपने प्रियजनों के साथ अच्छे से समय का आनंद ले सकेंगे.

    कन्या– इस राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित नजर आएंगे, वह कार्य को पूरा करने में ही जुटे रहेंगे और फालतू बातें नहीं करेंगे. व्यापार की गति धीमी है तो उसे लेकर किसी तरह का तनाव न पालें और तनाव मुक्त होकर रहें, यह सब चलता रहता है. युवाओं को अपने सभी कार्य समय पर करना चाहिए, कार्य समय पर होने से आत्म-संतुष्टि का भाव आता है.

    तुला- इस राशि के लोगों को अपने कार्यस्थल पर जल्दबाजी न करते हुए कार्य को धीरे-धीरे करना चाहिए, ताकि किसी तरह की गलती न हो. बिजनेस से संबंधित कार्य समय पर पूरा हो पाने में संदेह रहेगा, लेकिन हड़बड़ी में कोई काम न करें. युवाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी, यह बहुत ही अच्छी बात है, इसी आत्म-विश्वास से वह सभी कार्य कर सकने में सक्षम रहेंगे.

    वृश्चिक- इस राशि के लोगों पर कार्य का भार रहेगा, लेकिन इसे आसानी से पूरा कर पाने में भी वह सक्षम होंगे. कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को फायदा होगा, त्योहारी सीजन में लोग सजने-धजने में कुछ अधिक ही खर्च करते हैं. युवाओं को किसी भी मामले में कानून का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, उल्लंघन करने पर सरकार की ओर से सजा मिल सकती है.

    धनु– इस राशि के लोगों को अपने अधीनस्थों और सहयोगियों की मदद मिलेगी, जिससे उनका काम काफी आसान हो जाएगा. बिजनेस में जो काम किसी कारण से अटक गए थे, वह फिर से शुरू हो सकेंगे, फिर से शुरू होने पर उन्हें ध्यान से पूरा करें. युवाओं को कोई भी निर्णय बहुत विचार करने के बाद लेना चाहिए, जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है.

    मकर- इस राशि के लोगों को अपने कार्यस्थल में अपने अधीनस्थों के काम पर पैनी निगाह रखनी चाहिए, उनकी लापरवाही से बड़ी चूक हो सकती है. व्यापारी वर्ग यदि बिजनेस के बारे में कोई अहम फैसला लेना चाहते हैं तो पहले अपने वरिष्ठों से विचार-विमर्श कर लें. युवाओं को खुश होना चाहिए कि सभी परिस्थितियां उनके कंट्रोल में हैं, वह मनचाहा कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं.

    कुंभ– इस राशि के लोगों के ऑफिस में मीटिंग होगी तो उसमें सजग होकर रहें और जो पूछा जाए उसका ठीक से जवाब दें, अन्यथा बॉस नाराज हो सकते हैं. सोने-चांदी के व्यापारी आज बिक्री को लेकर कुछ परेशान नजर आ सकते हैं. कभी-कभी तो धंधे में ऐसा हो ही जाता है. युवाओं को मानसिक रूप से संतुलित होना अति आवश्यक है, ऐसा न होने पर वह कोई गलत निर्णय भी कर सकते हैं, जिससे परिणाम अच्छे न हों.

    मीन- इस राशि के जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, वह मेहनत के साथ लगे रहें, उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. बिजनेस में यदि पार्टनरशिप है तो अपने पार्टनर पर आंख बंदकर भरोसा न करें, बल्कि कभी-कभी हर विषय का रिव्यू करते रहें

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमाननी मुख्यमंत्री योगी जी के घोषणा पर अमल मेघावी हेलीकॉप्टर पर बच्चो ने की इन जगहों पर सैर….
    Next Article लालू-राबड़ी समेत 14 की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआइ ने दाखिल की चार्जशीट
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया पार्टी की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज…

    August 4, 2026

    आज 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जानिए कैसा रहेगा मौसम…

    August 4, 2026

    सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह…

    August 4, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला…

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया पार्टी की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज…
    • आज 4 अगस्त को 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जानिए कैसा रहेगा मौसम…
    • सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह…
    • आज का राशिफल मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला…
    • 15 अगस्त से भारत के लिए डबल धमाका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज के साथ हॉकी वर्ल्ड कप का भी आगाज; जानें यहां से पूरा शेड्यूल….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?