मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के प्रति जागरूकता के रीवा की जनता के जज़्बे एवं जागरूकता को मैं प्रणाम करता हूँ। रीवा नगर निगम ने प्रदेश में सबसे पहले 18 वर्ष एवं अधिक उम्र के सभी लक्षित व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके लिए रीवा की जनता, प्रशासन, सामाजिक संगठन, जन-प्रतिनिधि, धर्मगुरू सहित सभी बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रीवा नगर निगम क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के लक्षित कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है। साथ ही 52 हजार 475 व्यक्तियों (25%) ने दूसरा डोज भी लगवा लिया है। शेष रहे व्यक्ति जल्द ही शत-प्रतिशत दूसरा डोज भी लगवा लेंगे।