नई दिल्ली:- मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है। मंगलवार को किए गए कुछ सरल धार्मिक उपाय आत्मविश्वास बढ़ाने, नकारात्मकता दूर करने और मन को शांति देने में सहायक माने जाते हैं। ज्योतिषाचार्य प्रकाश जोशी के अनुसार मंगलवार को पूजा-पाठ के साथ अच्छे कर्म और जरूरतमंदों की सहायता करना भी विशेष फलदायी माना जाता है।
हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं
मंगलवार सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर हनुमान मंदिर जाएं। श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करें। परंपरा के अनुसार हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इससे बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है और मन में आत्मविश्वास बढ़ता है।
