अपराधों की रोकथाम हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्रों में चेकिंग कर गुंडा,निगरानी,माफी बदमाशों को असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं रहने दी हिदायत।
मुंगेली/जिला पुलिस मुंगेली द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार प्रतिभा पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के गुण्डा, निगरानी,माफी बदमाशों के घर पर जाकर उनकी चेकिंग की गई। साथ ही किसी भी प्रकार के अपराध एवं असामाजिक क्रियाकलापो में संलिप्त न होने की हिदायत दी गई है। भविष्य में भी जिले के गुंडा,बदमाशों,फरार वारंटियो पर सतत निगरानी रखी जायेगी।